खबरेंदेवरिया

आजादी की 75वीं वर्षगांठ : इस साल हर घर पर लहराएगा तिरंगा, पूरे हफ्ते मनाया जाएगा स्वतंत्रता का जश्न, जानें

-11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होगा ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम

-आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने के लिए डीएम ने समिति गठित कर दिया आवश्यक निर्देश

Deoria News : स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव“ कार्यक्रम देश भर में गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शासन से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुरूप जनपद के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसके अन्तर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिये प्रेरित किया जाएगा।

झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करें

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि  “हर पर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी / कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाये। वाणिज्यिक एवं व्यावसायिक समूहों एवं संगठनों को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा बनवाने के लिए सीएसआर संसाधनों को उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रेरित किया जाये। समस्त कर्मचारी / विभागीय वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अमृत महोत्सव की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘हर घर तिरंगा’ का लिंक दिया जाये। ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानो तथा नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करें।

प्रेरित किया जाये

जनपद के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में झण्डों के वितरण / बिक्री के लिए केन्द्रों को चिन्हित कर जनपद की समस्त सरकारी राशन की दुकानों को झण्डा वितरण एवं बिक्री केन्द्र के रूप में प्रयोग किया जाये। झण्डा के निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए “झण्डा निर्माण समूहों का गठन किया जाये। कपड़े के झण्डे के निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय टेलर्स तथा आईटीआई व अन्य वोकेशनल प्रशिक्षण केन्द्रों के दक्षकारों का चयन तक कर लिया जाये। जनपद को दिये गये लक्ष्यों एवं आवश्यकता के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में झण्डे का निर्माण सुनिश्चित किया जाये। नगरीय एवं पंचायत स्तर पर लोगों को झण्डा क्रय करने एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाये।

माध्यम से लगाया जाये

जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शापिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी / थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराये जाने के लिए निर्देशित किया जाये। बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिग्स एवं अन्य उपर्युक्त माध्यमों से स्थानीय भाषा एवं बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में “हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश स्टीकर अथवा अन्य माध्यम से लगाया जाये।

सभी को जानकारी दी जाये

जनपद के समस्त टोल प्लाजा, चेक प्वाइंट्स इत्यादि पर बैनर स्टैण्डी इत्यादि लगाया जाये। जनपद के समस्त पंचायत स्तर तक विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारीगण के साथ-साथ पर्यवेक्षकों की भी तैनाती प्रत्येक विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायतों के स्तर पर की जाये तथा विभिन्न स्तरों पर इसकी नियमित समीक्षा की जाये। सभी प्राथमिक / माध्यमिक स्कूलों में “पेरेन्टस टीचर मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में सभी को जानकारी दी जाये।

नियमित समीक्षा की जायेगी

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार सूचना विभाग के माध्यम से एवं सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, केबिल नेटवर्क, स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से फ्लायर विडियो अपील, रेडियो जिंगल आदि के द्वारा किया जाये। कार्यक्रम के लिए जनपद के समस्त सरकारी अधिकारीगण / कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को पूर्व निर्धारित लक्ष्य दिया जाये तथा उक्त लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किये गये प्रयासों की नियमित समीक्षा की जायेगी।

समिति गठित की गई

कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी को उपाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी / पर्यटन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी (एकीकृत बाल विकास योजना), जिला युवा कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण, प्राचार्य आईटीआई, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला समन्वय नेहरू युवा केन्द्र, समन्वय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन / उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, समन्वयक, नागरिक सुरक्षा संगठन, एनसीसी के अधिकारी / एनएसएस के समन्वयक, शक्ति गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मण्डल देवरिया को सदस्य तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य सचिव नामित किया गया है।

अधिकारी निर्देशानुसार काम करें

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया को समिति का सदस्य / सचिव नामित कर उन्हें निर्देशित किया है कि झण्डों के निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय टेलर्स तथा आईटीआई व अन्य वोकेशनल प्रशिक्षण केन्द्रों के दक्षकारों का चयन तत्काल कर लें एवं समिति की बैठक आयोजित करायें। 15 जुलाई 2022 तक झण्डा का निर्माण कराया जाना है। सभी सम्बन्धित अधिकारी निर्देशानुसार काम करें।

Related posts

देवरिया के लाखों लोगों को सुविधा : मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे 2 और दवा वितरण काउंटर, डीएम ने किया निरीक्षण, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

एक्शन : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा आतंकवादी घोषित, मोदी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Lakhimpur Kheri Incident : पूर्व सीएम के पोते अंकित दास गिरफ्तार, एसआईटी को घंटों की पूछताछ में मिले ये सुराग

Sunil Kumar Rai

रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : दिखाई देगी देवरिया की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत

Swapnil Yadav

31 दिसम्बर तक कराएं फसल बीमा : गेहूं के लिए देना होगा इतना प्रीमियम, जानें पूरी प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria Election 2022 : इस वर्ग के मतदाताओं पर भाजपा का रहेगा पूरा फोकस, साधने के लिए बनी ये योजना

Rajeev Singh
error: Content is protected !!