खबरेंदेवरिया

उसरा बाजार में सड़क का जायजा लेने पहुंचे सीडीओ : मॉनिटरिंग करने वाले दो अफसर मिले गायब, हुई कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने औद्योगिक क्षेत्र उसरा बाजार में निर्माणाधीन सड़क की जांच की।

इस औद्योगिक क्षेत्र में मार्ग संख्या 8, 9, 10 एवं 12 के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसका आगणन 93.67 लाख रुपये है। निर्माण कार्य 22 नवंबर 2022 से प्रारम्भ है तथा पूर्ण होने का समय दिनांक 21 मार्च 2023 निर्धारित है। इस कार्य को मे० शिव कन्स्ट्रक्शन, गोण्डा द्वारा किया जा रहा है।

कार्य की मॉनिटरिंग के लिए आरसी निगम सहायक प्रबंधक सिविल (जेई) एवं राजीव सिसौदिया, प्रबंधक शिविल (सहायक अभियंता) नामित हैं, परन्तु दोनों अधिकारी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये। इस पर नाराज सीडीओ ने  इनके विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रबन्धक, सिडा को निर्देशित किया।

मार्ग संख्या- 9, 10 एवं 12 पर डब्ल्यूएमएम का कार्य किया जा रहा था, जिसमें गिट्टी की मोटाई ठीक पायी गयी। परन्तु डस्ट न डालने के कारण पत्थर लूज होकर बिखरे पड़े थे। प्रबंधक शिविर को निर्देशित किया गया कि सभी सड़कों के कैप्चर को ठीक कराएं। साथ ही मौके पर गिट्टी के साथ डस्ट मिलाकर डालने के निर्देश दिये गये।

जांच के समय उपायुक्त उद्योग केन्द्र अजय कुमार,  सहायक अभियन्ता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग देवरिया प्रदीप कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक यूपी सिडा शशि गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मण्डल, देवरिया उपस्थित थे।

आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये हैं। यह निर्देशित किया गया कि 1 फरवरी 2023 तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।

Related posts

अंग्रेजी पेपर लीक मामला : माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई, 52 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 215 कृषकों को मिला मुफ्त बीज : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

बूथ संयोजकों के बूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

देवरिया के इस गांव में शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण केंद्र : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

पौधरोपण में पूर्वांचल का सोनभद्र और बुंदेलखंड का झांसी बना नजीर : शीर्ष में शामिल हुआ कुशीनगर, जानें जिलेवार आंकड़ें

Rajeev Singh

DEORIA : महीने के तीसरे बुधवार को होगा किसान दिवस का आयोजन, डीएम करेंगे अध्यक्षता

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!