खबरेंदेवरिया

देवरिया प्रशासन का बड़ा एक्शन : पराली प्रबंधन की अवहेलना पर दो हार्वेस्टर सीज, एक किसान पर लगा जुर्माना

Deoria News : देवरिया जिला प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद बिना एसएमएस लगे कंबाइन हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहे हैं और अपील को दरकिनार कर किसान पराली जला रहे हैं। जनपद में अब तक दो हार्वेस्टर बिना एसएमएस लगे धान की फसल कटाई करते पाए गए, जिनको सीज कर लिया गया है। साथ ही पराली जलाते पाए जाने पर एक किसान के विरुद्ध 2500 रुपया जुर्माना लगाया गया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त विकास खंड एवम तहसील में पराली प्रबंधन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी , तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष, सहायक विकास अधिकारी कृषि, लेखपाल, ग्राम सचिव, प्रधान ने प्रतिभाग किया।

इसमें निर्देश दिया गया कि सभी ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में डुग्गी पिटवाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक करें तथा पराली जलाने से रोकें। यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाएगा, तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रति घटना, 2 से 5 एकड़ क्षेत्रफल पर ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाएगा।

यदि किसी क्षेत्र में बिना एसएमएस लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है, तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाए एवं सीज हार्वेस्टर को तब तक न छोड़ा जाए जब तक हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में sms लगवा नहीं लेता है। यदि कोई किसान बार-बार पराली जलाता है, तो उसे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश में ‘ई-पड़ताल’ से होगी फसलों की देखभाल : सभी जिलों में होगा अपनी तरह का खास डिजिटल क्रॉप सर्वे

Sunil Kumar Rai

Deoria news : ऐतिहासिक होगा एक साल बेमिसाल उत्सव कार्यक्रम, देवरिया के दोनों सांसद और सभी विधायक लेंगे हिस्सा, किसान लिखेंगे धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में किशोर से कुकर्म करते सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा, केस दर्ज

Abhishek Kumar Rai

बसों का किराया 10 प्रतिशत कम करेगी योगी सरकार : संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मिलेंगी ये रियायत

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर बिफरे डीएम : फार्मासिस्ट का वेतन बाधित, MOIC से जवाब तलब

Harindra Kumar Rai

यूपी में बिजली गिरने से नुकसान से बचाएगी योगी सरकार : ऊंची बिल्डिंगों पर लगाए जाएंगे लाइटनिंग अरेस्टर्स, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh
error: Content is protected !!