खबरेंदेवरिया

Nagar Panchayat Election 2022 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटा पत्रक, वोट देने की अपील की

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मंडल ने बूथ विजय अभियान के तहत भरौली वार्ड नम्बर 1 में जनसम्पर्क कर पत्रक बांटा और लोगों से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्रा रामू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पत्रक बांट रहे हैं। पत्रक में सरकार के कार्य बताए गए हैं। अलग-अलग वर्ग के लिए चलने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई है। सरकारी योजनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करें, उनका लाभ कैसे लें, इस संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों से मिलकर उनका सहयोग भी करेंगे।

मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि भाजपा की सरकारों के लिए गरीब कल्याण और विकास एक मिशन रहा है। केंद्र सरकार की उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और अन्नपूर्णा जैसी योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं।

इस अवसर पर जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, त्रिवेणी गुप्ता, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बृजेश उपाध्याय, विनय पाण्डेय, धनन्जय चतुर्वेदी, सोनू यादव, सन्तोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया जेल में फ्री हेल्थ कैंप : 450 महिला और पुरूष बंदियों का हुआ उपचार, इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित मिले बंदी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली, एमएलए शलभ मणि ने किया संबोधित

Abhishek Kumar Rai

Arun Jaitley : देवरिया भाजपा ने अरुण जेटली की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, सांसद बोले – उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोया

Sunil Kumar Rai

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : बरहज में अवैध खनन पर पूणेन्दु तिवारी ने प्रशासन को घेरा, डीएम ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai

यूपी : भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को खास बनाएगी सपा, अखिलेश यादव ने दिए निर्देश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!