खबरेंदेवरिया

Deoria News : नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात, बताया क्यों खास है यह कार्यक्रम

Deoria News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जनपद के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मन की बात कार्यक्रम के 91वें एपिसोड को रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल और नमो ऐप के माध्यम से लोगों के साथ सुना।

देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने नगर मण्डल के बूथ न. 246 पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना। इसके बाद उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सुनने से अलग-अलग विषयों की जानकारी होती है।

इस वजह से रहा खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता से हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) के तहत 13 – 15 अगस्त के बीच घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस। जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है।       

जानकारी बढ़ती है    

अलका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शहद के बारे में उल्लेख करते हुये बताया कि हमारे पारंपरिक स्वास्थ्य विज्ञान में शहद का कितना महत्व दिया गया है। शहद उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की बात प्रधानमंत्री ने की, जो बहुत ही सराहनीय है। इसके अलावा खेल और खिलौनों पर जो बात प्रधानमंत्री ने की, वह हम सभी की जानकारी के दृष्टि से बहुत महत्व का है।         

ये रहे मौजूद

इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, संजू सोनी, अमित मोदनवाल, नीरज वर्मा, छोटू वर्मा, कृष्णा वर्मा, दिलीप जायसवाल और मनीष सिंह आदि रहे।

Related posts

मुलाकात : प्रशिक्षु आईएएस अफसरों को सीएम योगी ने दिया मंत्र, कही ये बात

Harindra Kumar Rai

मानसून सत्र से पहले सीएम का विपक्ष को संदेश : सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब

Sunil Kumar Rai

पुलवामा हमला : गलगोटिया यूनिवर्सिटी में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, ऐसे किया गया याद

Abhishek Kumar Rai

सुविधा : गोरखपुर में मिलेगी पेट-सीटी स्कैन की वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, सीएम योगी ने सेंटर का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

देवरिया में आज से शुरू हुआ पीएम किसान कैंप अभियान : पहले दिन 127 गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, पढ़ें ब्लॉकवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी में 3 साल में 30 हजार मामलों में अपराधियों को मिली सजा : अदालतों में लोहा ले रहा अभियोजन निदेशालय

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!