खबरेंदेवरिया

देवरिया के किसानों के बीच रहेंगे राज्य मंत्री दानिश अंसारी : आज मदनपुर में जुटेगी भारी भीड़, किसान मोर्चा ने बनाई ये योजना

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (Bhajpa Kisan Morcha Deoria) के नवसृजित नगर पंचायत मदनपुर (Nagar Panchayat Madanpur) में 23 नवम्बर को आयोजित होने वाले “किसान प्रतिनिधि सम्मेलन” में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्य मंत्री मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी (Minister Danish Azad Ansari) एवं पूर्व मंत्री तथा विधायक रुद्रपुर जय प्रकाश निषाद भाग लेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने मदनपुर में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर सम्मेलन की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नवसृजित नगर पंचायत मदनपुर में शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहम्मद दानिश आजाद अंसारी का कार्यक्रम तय किया है। मोहम्मद दानिश दिन में 11.30 बजे मदनपुर में आयोजित सम्मेलन में पहुँचकर किसानों से संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को बतायेंगे।

पार्टी कार्यकर्ता ही प्रत्याशी होंगे : अन्तर्यामी सिंह
जनपद के सलेमपुर डाकबंगले पर जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने सलेमपुर मंडल के नगर पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक की।

बैठक में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के लिए इस बार स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में भाजपा पूर्ण विजय के संकल्प के साथ उतरेगी। उन्होंने आगे कहा कि कुशल नेतृत्व और अनुशासित कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी 6 दिसम्बर को अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर नगर के पिपरा नाजीर दलित बस्ती में अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में सहभोज कार्यक्रम किया जायेगा। युवा मोर्चा नव मतदाता संवाद और सम्पर्क अभियान का आयोजन करेगा। मतदाता सूची को लेकर वार्डो में डोर टू डोर टोली निकाली जाएगी।

इस अवसर पर बृजेश धर दूबे, रामदास मिश्र, रविशंकर मिश्र, कन्हैया लाल जायसवाल, अशोक पाण्डेय, अभिषेक जायसवाल, विनय पांडेय, अशोक तिवारी, अजय दूबे वत्स, शेषनाथ भाई, बचनदेव गोंड़, त्रिवेणी गुप्ता, मिथिलेश बाबा, दीपक श्रीवास्तव, राजेश रावत, अनिल ठाकुर, मनजंय मौर्या आदि मौजूद रहे।

Related posts

यूपी : अगले 5 साल में सड़कों का जाल बिछाएगी योगी सरकार, हर गांव को मिलेगी सुविधा, सीएम ने रखा ये बड़ा लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

मिनिस्टर विजय लक्ष्मी गौतम ने बजट पर सदन में रखी बात : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

बैकुंठपुर गौशाला में तीन गोवंश की मौत : नोडल अधिकारी निलंबित, डीएम और एसपी ने किया दौरा

Rajeev Singh

Deepawali 2021: सीएम योगी ने वनटांगिया को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया, 70 साल बाद मिलीं सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

DEORIA : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने नीरज शर्मा को मंडल अध्यक्ष और विवेकानंद शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा : पटनवा पुल और हेतिमपुर पहुंचे दोनों अधिकारी, ग्रामीणों ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!