खबरेंदेवरिया

Viral Audio से धूमिल हुई देवरिया स्वास्थ्य विभाग की छवि : एसीएमओ ने सीओ सदर से मांगी मदद

Deoria News : विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए देवरिया के एसीएमओ ने सीओ सदर को जांच कर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। एसीएमओ ने सीओ सदर को संबोधित पत्र में सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप का संज्ञान लेने को कहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सील किये गए हॉस्पिटल के पुनः संचालन के लिए दो व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से एक महिला से धनउगाही की बात हो रही है। एसीएमओ ने कहा कि इस ऑडियो से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है। अतः प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा वैक्सीनेशन
एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए जनपद के सभी प्राथमिक/ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों के कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगना शेष है, वे लाभार्थी टीकाकरण करा सकते हैं। जनपद में कोविड टीकाकरण कार्य लगातार जारी है।

ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा के साथ टीकाकरण स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। टीकाकरण के लिए लाभार्थी को पहचान पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर आना होगा, जहां पर लाभार्थी का कोविन पोर्टल पर पंजीकृत करते हुए टीकाकरण किया जाएगा।

जिला सैनिक बन्धु की बैठक 8 फरवरी को
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी (अ०प्रा) ने बताया है कि कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, देवरिया में पूर्व सैनिकों/ उनके आश्रितों के समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 8 फरवरी, 2023 बुधवार को 1 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित होगी।

इस बैठक में सैनिक बन्धु के सरकारी/ गैर सरकारी सदस्यगण प्रतिभाग लेगें। पूर्व सैनिकों/ उनके आश्रितों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक में समय से प्रतिभाग करें, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

Related posts

अगस्त तक पूरा होगा मगहरा-जमुआ सलेमपुर मार्ग का काम : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया निरीक्षण, दी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

धूमधाम से मना विधायक दीपक मिश्रा शाका का जन्मदिन : जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर जुटे कार्यकर्ता

Rajeev Singh

CBSE Result 2022 : सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा परिणाम, ऐसे देख सकेंगे

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के गुर : छात्रों के लिए वरदान बनी अभ्युदय योजना

Abhishek Kumar Rai

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम : देवरिया में 25 कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, लोकरंग में रंगा टाउनहॉल ऑडिटोरियम

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : कमेटी ने कान्हा गौशाला में भ्रष्टाचार का किया खुलासा, संस्था ब्लैक लिस्ट होगी और अफसरों पर गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!