खबरेंदेवरिया

हाटा में दर्दनाक हादसा : महुआडीह क्षेत्र के 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Deoria / Kushinagar news : एक दुखद सड़क हादसे में देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र (Mahuadih Thana Area) के धमउर गांव के दो युवकों की गुरुवार देर रात कुशीनगर जिले के हाटा (Hata Kushinagar) में मौत हो गई। बाइक सवार तीसरे युवक की भी हालत नाजुक है। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

हाटा गए थे
जानकारी के मुताबिक महुआडीह थाना क्षेत्र के धमउर गांव के तीन युवक शुभम यादव (20 वर्ष) पुत्र परमात्मा यादव, विकास यादव (19 वर्ष) पुत्र रामायन यादव और संदीप (21 वर्ष) पुत्र उमेश गुरुवार को एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से हाटा की तरफ गए थे। रात करीब 9 बजे तीनों युवक वापस लौट रहे थे।

टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा
इसी दौरान हाटा कोतवाली के पगरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि तीनों संभल पाते, पीछे से आ रहा एक ट्रक उन्हें रौंदता हुआ आगे निकल गया।

मौके पर हुईं मौत
इस दर्दनाक हादसे में शुभम और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप खरवार को नाजुक हालत में हाटा सीएचसी भेजा। हालांकि प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पड़रौना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जानकारी पर पहुंचे परिजन अब उसका इलाज कसया के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सदमे में परिजन
दो युवकों के मौत की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरा गांव इस दुखद घटना से आहत है। शुभम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई भोलू एवं सबसे छोटे भाई दिव्यांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई विशाल सहित पूरा परिवार सदमे में है। 2 जवान मौतों से पूरा गांव मातम मना रहा है।

Related posts

वाराणसी में 1000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम: सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला, दी ये बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा डीएम का पदभार संभाला : सुहास एलवाई की हुई विदाई

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria news : प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिता के लिए होगा ट्रायल, जानें सभी तिथियां

Shweta Sharma

माफिया से कब्जा मुक्त भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाएं सभी विकास प्राधिकरण : सीएम योगी

Rajeev Singh

राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में शामिल होंगी 2000 महिलाएं, बुलेट और घोड़े पर दिखाएंगी दम, जानें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

योगी कैबिनेट ने 6 डेयरी प्लांट को लीज पर देने का लिया फैसला : पीसीडीएफ को मिलेगी मजबूती, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!