खबरेंदेवरिया

Lok Adalat : देवरिया में 4 दिन लगेगी लोक अदालत, इस एक्ट के मामले विशेष रूप से सुलझाए जाएंगे

Deoria news :  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 26-29 सितंबर 2022 तक एनआई एक्ट की धारा 138 के वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, देवरिया में किया जायेगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इशरत परवीन फारुकी ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में एनआई एक्ट के वादों को चिन्हित कर सुलह समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराया जाए। इसके लिए न्यायालय से पक्षकारों को नोटिस भेजा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में धारा 138 के वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। यदि किसी भी पक्षकार का वाद किसी भी न्यायालय में लम्बित है, तो वह उस न्यायालय में एक प्रार्थना देकर नियत तिथि पर अपने मामले को लगाकर उसका निस्तारण करा सकता है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय सिंह ने सम्बन्धित न्यायिक अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एनआई एक्ट के वादों के निस्तारण के लिए नोटिस/सम्मन ससमय तामिला कराना सुनिश्चित हो।

Related posts

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

56 प्रतिशत तैयार हुआ Gorakhpur Link Expressway : मगर 4 महीने में सिर्फ 3 परसेंट निर्माण, नई डेडलाइन में पूरा करना होगा चुनौती

Harindra Kumar Rai

विलुप्त होती लोक कलाओं को पुनर्जीवन देगी योगी सरकार : कलाकारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Sunil Kumar Rai

किसान जितने सशक्त होंगे, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा : पीएम नरेंद्र मोदी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 29 सितंबर को चलेगा मेगा कोविड प्रिकॉशन डोज अभियान, देवरिया को पहला स्थान मिलने पर डीएम ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

कुशीनगर की प्रगति ने 10वीं में हासिल किया 93 प्रतिशत अंक : परिजनों और शिक्षकों का बढ़ाया मान

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!