खबरेंदेवरिया

Deoria News : आसनारायन सिंह फिर चुने गए प्रधान संघ अध्यक्ष, प्रधानों को दिलाया ये भरोसा

Deoria News : देवरिया के विकास खण्ड लार के सभागार में ग्राम प्रधानों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें आसनारायन सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का फिर अध्यक्ष चुना गया।

मंगलवार को ब्लॉक सभागार में विकास खंड के सभी गांवों के प्रधान उमड़े थे। सभी ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से आसनारायन सिंह को फिर से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना।

इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि विकास खंड के सभी ग्राम सभाओं के प्रधानों के सहयोग से विकास कार्य को गति देने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधान संघ की दी गई जिम्मेदारी को पहले से निभाता आ रहा हूं। अब भी पूर्ण निष्ठा व आपसी सहयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करता रहूंगा तथा विकास खंड के विकास में सभी की राय लेकर आपसी सहयोग से कार्य किया जाएगा।

आलोक सिंह दरोगा ने कहा कि आसनारायन सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष सभी प्रधानों के साथ मिलकर संघ के लिए लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे। वह विकास की गति को निरन्तर चलाने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर दिपेंद्र सिंह, शिमलावती देवी, घनश्याम गुप्ता, राजेश यादव, अनिरुद्ध, रविन्दर कुमार, सावित्री जायसवाल, अनिता देवी, रीना देवी, सुनील ठाकुर, प्रदीप कुमार, यशवंत सिंह, देवन्ति देवी, मन्नू गुप्ता, लौंगी देवी, इरसाद आलम, अनिरुद्ध कुमार, महबूब आलम, सौरभ यादव, ईश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

उपलब्धि : सलाम नमस्ते ने मनाया वर्षगांठ, समाज को ऐसे दिखा रहा नई राह

Satyendra Kr Vishwakarma

अभिभावक की भूमिका में डीएम : पीएम केयर की लाभार्थी जुड़वा बहनों को दिया दीवाली गिफ्ट, बिखेरीं खुशियां

Sunil Kumar Rai

Lok Adalat : देवरिया में 4 दिन लगेगी लोक अदालत, इस एक्ट के मामले विशेष रूप से सुलझाए जाएंगे

Sunil Kumar Rai

BREAKING : भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ देवरिया में धक्का-मुक्की, देखें Viral Video

Sunil Kumar Rai

कुशीनगर हादसा : 5 साल पहले भी नौरगियां गांव में शादी के दिन मौत ने खेला था खेल, राष्ट्रपति ने घटना पर जताया शोक

Sunil Kumar Rai

योगी आदित्यनाथ भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित : यूपी में गुंडाराज खत्म करने का मिला इनाम

Shweta Sharma
error: Content is protected !!