खबरेंदेवरिया

नहरों में पानी देख नाराज हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : अधिकारियों को लताड़ा, 48 घंटे का दिया वक्त

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने देर रात देवरिया और कुशीनगर की नहरों का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगायी और व्यवस्था को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।

बुधवार सायं 6 से 9 बजे रात के बीच कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कुशीनगर और देवरिया की विभिन्न नहरों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री के निरीक्षण में चाप शाखा से निकलने वाली बड़ी गण्डक नहर में लवनिया चौराहा के पास 1.5 हाथ पानी, बगही माइनर में 1.5 फिट पानी, मीर माइनर में 9 इंच पानी, वरही रजवाहा माइनर में 4 इंच पानी, जोकवा रजवाहा नहर में 2 फिट पानी, बड़हरा रजवाहा माइनर में 1.5 फिट पानी मिला।

इसी तरह बड़हरा रजवाहा माइनर द्वितीय में 1.5 पानी, बघौचघाट नहर में पानी नहीं, पकहां घाट जाने वाले मार्ग की नहर में 1/2 फिट पानी तथा पकहां माइनर में नहर में पानी नहीं मिला। नहरों में टेल तक पानी नहीं मिलने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगायी और 48 घण्टे में व्यवस्था ठीक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के प्राथमिकता में किसान है, अगर किसानों के हित में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलेगी, तो कार्रवाई निश्चित होगी। इस दौरान श्रीनिवास मणि त्रिपाठी और दोनों जनपदों के सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जरूरी खबर :  होटल और रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकते सर्विस चार्ज, प्रशासन ने सख्ती से पालन करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया डीएम आवास पर होली की मस्ती : जिलाधिकारी ने पत्नी रश्मि सिंह संग अनाथ बच्चों को दिया स्पेशल गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

67th National Film Awards 2021: कंगना राणावत, मनोज बाजपेई और असुरन को मिला पुरस्कार, रजनीकांत को मिला खास सम्मान

Harindra Kumar Rai

चिंता मत करिए, सभी योजनाओं का दिलाएंगे लाभ : जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों को किया आश्वस्त

Sunil Kumar Rai

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़ा गौरी बाजार ब्लॉक, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

उसरा बाजार में सड़क का जायजा लेने पहुंचे सीडीओ : मॉनिटरिंग करने वाले दो अफसर मिले गायब, हुई कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!