खबरेंदेवरिया

DEORIA : न्यायाधीशों ने राजकीय बाल गृह और पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का किया निरीक्षण, दिए ये आदेश

Deoria news : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सिविल जज  (जूनियर डिविजन) ने राजकीय बाल गृह एंव पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया।

खेल कूद की व्यवस्था रहे

निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह ने निर्देशित किया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये, जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें।

मेनू के अनुसार मिले खाना

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे ने बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए कठोर निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारूकी ने भोजन खाद्य सूची का निरीक्षण किया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया।

पढ़ाई पर ध्यान देने के निर्देश

उन्होंने कहा कि राजकीय बालगृह देवरिया में कुल 25 बच्चे तथा पाथ वात्सल्य खुला आश्रय में कुल 15 बच्चे वर्तमान में उपस्थित पाये गये। सिविल जज (जेडी) श्रीकान्त गौरव ने बच्चों के अध्ययन का निरीक्षण किया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

ये रहे मौजूद

इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इशरत परवीन फारूकी,  सिविल जज  (जेडी) श्रीकान्त गौरव, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, राजकीय बाल गृह देवरिया के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी, पाथ वात्सल्य एवं खुला आश्रय गृह समन्वयक अमित कुमार चैबे व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया रोजगार मेले में 959 युवाओं को मिली नौकरी : जिलाधिकारी एपी सिंह ने किया शुभारंभ, दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

दो महत्वपूर्ण बैठकों की तिथियां टलीं, जानें क्यों हुए बदलाव और कब होंगी ये मीटिंग

Swapnil Yadav

यूपी : सीएम ने माइन मित्रा पोर्टल और ऐप का किया शुभारंभ, जानें गांवों के लिए क्यों है खास

Harindra Kumar Rai

यूपी सरकार हर नागरिक का जीवन और जीविका बचाने के लिए प्रतिबद्ध है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक में बनेगा डिजिटल म्यूजियम : दिखाई देगी देवरिया की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत

Swapnil Yadav

देवरिया में बैंकों में अटकीं विभिन्न योजनाओं की 1000 फाइलें : इस बैंक में सबसे ज्यादा लंबित आवेदन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!