खबरेंदेवरिया

देवरिया : जितेंद्र प्रताप सिंह ने 66वें जिलाधिकारी का पदभार संभाला, इन पदों पर रह कर किया बेहतरीन काम

Deoria News : योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) के दूसरे कार्यकाल में करीब एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले के बाद जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने शनिवार को देवरिया के जिलाधिकारी (DM Deoria) का कार्यभार ग्रहण किया। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन (Ashutosh Niranjan IAS) को फिलहाल वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

योगी सरकार ने बीते दिनों दर्जनभर प्रशासनिक अफसरों के तबादले किए थे। इसमें कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया भेजा गया। जबकि देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। 2014 बैच की आईएएस नेहा जैन को कानपुर देहात का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इन पदों पर मिली जिम्मेदारी

शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के 66वें जिला अधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। सिंह 2013 बैच के आईएएस हैं। पहले वह यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन (UP Skill Deveopment Mission) में एडिशनल मिशन डायरेक्टर (Additional Mission Director) की भूमिका निभा चुके हैं। उसके बाद उन्हें यूपी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड (UP State Agriculture Marketing Board) में मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) बनाया गया।

क्षमता का परिचय दिया

बाद में उन्हें कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया। वहां उन्होंने बेहतर काम किया। वह 13 महीने कानपुर देहात में रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता और अफसरों के बीच की खाई को पाटने का काम किया। अधिकारियों की जवाबदेही तय हुई। नतीजतन, कानपुर देहात गोल्डन कार्ड और ई-श्रम में प्रदेश के शीर्ष 10 जनपदों में स्थान बनाने में सफल रहा। पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव भी उनके कार्यकाल में संपन्न हुआ। कहीं कोई विवाद या हंगामा नहीं हुआ।

Related posts

सीएम योगी ने किसानों से जुड़े इस अभियान का किया शुभारंभ : यूपी के करोड़ों कृषकों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण : गलत सेंटर ले जाने पर तहसीलदार को नोटिस, जानें कैसे हुई चूक

Rajeev Singh

डीएम की चेतवानी : स्कॉलरशिप से छूटा एक भी छात्र तो संस्थान और अधिकारियों पर गिरेगी गाज, इन विद्यालयों को नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के दर्जनों गांवों में जल्द शुरू होगी वाटर सप्लाई : शासन से मिली स्वीकृति, प्रशासन ने तेज की कवायद

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 6.80 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स जीबीसी के लिए तैयार : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने मंगल दल को बताया भारत की समृद्धि का आधार : इस तरह बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Shweta Sharma
error: Content is protected !!