खबरेंदेवरिया

स्नातक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा : क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ऐसे जीत हासिल करेगी पार्टी

Deoria News : स्नातक निर्वाचन चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुई।

जुट जाएंगे कार्यकर्ता

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री, स्नातक निर्वाचन चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक बजरंगी सिंह बज्जू ने कहा कि स्नातक चुनाव पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्नातक चुनाव के लिए आयोग द्वारा मतदाता बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए हम सभी को भी आज से ही लग जाना है। इसके लिये फार्म आ चुका है।

सबको मिली जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि फार्म का वितरण और उसकी निगरानी ठीक ढंग से हो, ताकि फार्म ऐसे व्यक्ति तक पहुंचे जो मतदाता बनाने का काम कर सके। फार्म भर जाने के बाद उसको मंगाना, उसके सत्यापन को चेक करना और उसको जमा करना भी हम सभी को करना है। यह कोशिश करनी चाहिए कि फार्म अपने शक्ति केंद्रों के माध्यम से हर बूथ तक पहुंच जाए। हर बूथ से कोई भी स्नातक मतदाता बनने से न छूटे।

परिश्रम से जीतेंगे चुनाव

बीजेपी पदाधिकारी ने कहा कि शक्ति केंद्र से 200 स्नातकों को मतदाता बनवाने का काम हम सभी को करना है। साथ ही स्नातक निर्वाचन चुनाव में लगे सभी पदाधिकारी अपने-अपने परिवार के सदस्यों को भी मतदाता बनाएं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके उनको और उनके परिवार को भी मतदाता बनाने का काम करें। मुझे विश्वास है कि स्नातक निर्वाचन चुनाव में भाजपा की जीत आप सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम से होगी।

50 हजार मतदाता बनाएगी पार्टी

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि देवरिया जनपद के सभी कार्यकर्ता अपने परिश्रम से देवरिया में 50 हजार से ऊपर स्नातक के मतदाता बनाने का काम करेंगे। ताकि भाजपा का घोषित प्रत्याशी देवरिया से चुनाव जीते। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने तथा संचालन स्नातक निर्वाचन चुनाव संयोजक अजय शाही ने किया।

ये रहे मौजूद

बैठक में रविन्द्र किशोर कौशल, निर्मला गौतम, राजू मणि, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अरविन्द चौहान, जितेंद्र सिंह, बृजेश गुप्ता, दीनबंधु सिंह, राम जोखन निषाद, अभयानंद तिवारी, दीनदयाल तिवारी, अम्बुज शाही, अजित सिंह, कामेश्वर तिवारी, राजन मल्ल, राजेश मिश्र, रमेश सिंह, कमलेश तिवारी, अखिलेश मिश्र, अशोक तिवारी, अमित सिंह, जयप्रकाश मणि, मोनू मद्धेशिया आदि रहे।

Related posts

BIG NEWS : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज आएंगे देवरिया, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

Ayodhya Traffic Update : दीपोत्सव पर अयोध्या में कई मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग के लिए भी स्थान तय, जाने से पहले जान लें

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में आधा दर्जन बीडीओ को नोटिस जारी : तीन संस्थाओं से भी जवाब तलब, इस वजह से हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : हरिकेश यादव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने, कही ये बात

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 13 अपूर्ण आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सीडीओ ने तय की डेडलाइन, 4 कर्मियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 3 अक्टूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान : डीएम ने नगर निकाय और पंचायत राज विभाग को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!