खबरेंपूर्वांचल

Rojgar Mela : आज रोजगार मेले में मिलेगी हजारों को नौकरी, जानें आयोजन का स्थान और जरूरी योग्यता

Deoria / Gorakhpur News : नौकरी की तलाश कर रहे हजारों युवाओं को आज बड़ा मौका मिल रहा है। गोरखपुर में 3 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। इसमें कई बड़ी कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी।

देवरिया के जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई उप्र कौशल विकास मिशन शोभनाथ ने बताया कि प्रस्तावित 100 दिवस की कार्य योजना के अन्तर्गत गोरखपुर मण्डल में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर (Madan Mohan Malaviya University of Technology, Gorakhpur) में एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन 03 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।

यह योग्यता होनी चाहिए
इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो किसी भी क्षेत्र में तकनीकी, गैर तकनीकी, कॉमर्स आदि में नौकरी करना चाहते हैं, वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों की उम्र 18 – 35 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से स्नातक के मध्य हो, वे रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

बेवसाइट से लें जानकारी
इच्छुक नियोजक / अभ्यर्थी गोरखपुर में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन पोर्टल https://www.sewayojan.up.nic.in/ से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई, देवरिया एवं राजकीय आईटीआई देवरिया में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवागमन के लिए किसी भी प्रकार का व्यय देय नहीं होगा। युवाओं की योग्यता के मुताबिक उन्हें पद और सैलरी दी जाएगी।

Related posts

DEORIA : गौरीबाजार में एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह और बैतालपुर में प्रभाकर राय ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

Satyendra Kr Vishwakarma

Health Checkup Camp : रोटरी क्लब देवरिया के फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 205 मरीजों की हुई जांच, मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने दी परामर्श

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी ने हाथरस की बेटी को किया याद, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे नेता

Satyendra Kr Vishwakarma

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी योजना का शुभारंभ, मिलेंगे ये फायदे

Sunil Kumar Rai

देवरिया में प्रभावी हुई आचार संहिता : डीएम ने कड़ाई से पालन का दिया आदेश, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Rajeev Singh
error: Content is protected !!