खबरेंदेवरिया

देवरिया से दुःखद खबर : भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव पेड़ से लटका मिला, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने गांव के बाहर एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आज सुबह ग्रामीणों ने उनका शव लटकते देखा। घटना के बाद से परिजन शोक में है। जबकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुबह फांसी लगा ली

जानकारी के मुताबिक गौरी बाजार क्षेत्र के भरिया गांव के रहने वाले श्री राम गौड़ (40 वर्ष) पुत्र जगदीश गौड़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और बूथ संख्या 6 के अध्यक्ष थे। परिजनों का कहना है कि सोमवार की सुबह वह जल्दी सो कर उठे। रस्सी लेकर खेत की तरफ चले गए। बाद में शीशम के पेड़ में उसी रस्सी से फांसी लगा ली।

ग्रामीणों ने देखा

सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर पहुंचे, तो उन्होंने उनका शव लटकते हुए देखा। तब ग्रामीणों ने शोर मचाया। थोड़ी देर में पूरे गांव के और आसपास के गांव के लोग वहां जमा हो गए। इसकी सूचना गौरी बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

कर्ज में दबे थे

पुलिस को श्रीराम गौड़ के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह कर्ज तले दबे थे, इसलिए यह आत्मघाती कदम उठाया। श्री राम परिवार की जीविका चलाने के लिए एलआईसी और अन्य कंपनियों में एजेंट का काम करते थे। पहले उन्होंने कुछ चिटफंड कंपनियों में लोगों का पैसा जमा कराया था, लेकिन बाद में कंपनियों के भाग जाने से सभी जानने वाले जमाकर्ता उनसे पैसे मांगने लगे। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने करीब 14 कट्ठा खेत बेच दिया था। लेकिन जब सारे रास्ते बंद दिखाई देने लगे, तो उन्होंने फांसी लगा ली।

दबाव नहीं झेल पाए

पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। श्री राम की दो बेटियां रोशन, सृष्टि और एक बेटा है। उसका नाम आशीष है। उनकी पत्नी पूनम पति की मौत से सदमे में है। श्रीराम भाजपा के एक्टिव मेंबर थे। परिवार के पालन पोषण के लिए दिन रात मेहनत करते थे। लेकिन आर्थिक तंगी का दबाव नहीं झेल पाए और यह आत्मघाती कदम उठाया।

Related posts

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अफसरों संग लिया शहर का जायजा : लापरवाही पर हुए नाराज, लगाई फटकार

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : डीएम और एसपी ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां परखीं, ग्रामीणों से लिए सुझाव, जानें लोगों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

5G Spectrum Auction : अंबानी और अडाणी के बीच होगा मुकाबला, इन 4 कंपनियों ने किया आवेदन

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयन्ती की शुभकामनाएं दीं, कहा- रामायण ने राह दिखाई

Shweta Sharma

अधिकारियों ने विभिन्न गौशाला का लिया जायजा : ठंड से बचाव की देखी व्यवस्था, डीएम के आदेश पर…  

Sunil Kumar Rai

देवरिया की रैंकिंग बिगाड़ रहे तीन अधिकारी : डीएम ने तीनों का वेतन रोका, प्रकरण के निस्तारण में मिले डिफाल्टर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!