खबरेंदेवरिया

देवरिया : गौरी बाजार पुलिस की अजब कार्यशैली, तीन हफ्ते पहले दिए शिकायती पत्र पर अब तक नहीं हुआ एक्शन

Deoria News : देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुई मौत का मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इस पर देवरिया पुलिस से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए डीआईजी/पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने गौरी बाजार थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है।

पिछले महीने 22 अप्रैल को पीड़िता रश्मि सिंह ने गौरी बाजार थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि उसका मायका ग्राम पथरहट, थाना गौरी बाजार, जिला देवरिया में है। उनका भाई सुधाकर 17 अप्रैल, 2022 को अपने घर में मृत पाया गया। इसकी सूचना मिलने पर वह अपने मायके आई। उसकी शादी बस्ती जिले में हुई है।

गलत संगत में आ गया था

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसके भाई की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके दो लड़की और एक लड़का है, जो ननिहाल में रहते हैं। पत्नी की मौत के बाद उनका भाई ग्राम भगुआं, थाना गौरी बाजार की रहने वाली ममता, पति प्यारे लाल के प्रेम जाल में फंस कर गलत लोगों की संगत में आ गया।

हत्या की आशंका है

अपने भाई की हत्या का अंदेशा जताते हुए पीड़िता ने कहा है कि ये लोग सुधाकर को बहला-फुसलाकर उससे पैसे का शोषण कर रहे थे। अंदेशा है कि ममता ने अपने साथियों के साथ पैसा हड़पने के बाद सुधाकर की हत्या कर दी। मृतक की बहन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। देखना है, गौरी बाजार पुलिस इस पूरे मामले में क्या एक्शन लेती है?

Related posts

DEORIA : खाद्य विभाग ने देवरिया के 5 स्कूलों से लिया मिड डे मील का सैंपल, छात्रों को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

यूपी : स्वामी रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मिलेगा मुफ्त इलाज, सीएम ने लैब का किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

डीएम की मानवीय पहल से डबडबाई असहाय पिता की आंखें : इस तरह जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा, संचालन समिति को मिली ये जिम्मेदारी

Rajeev Singh

फुल पैंट-शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र : इस वजह से योगी सरकार ने लिया फैसला

Shweta Sharma

आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया इलाज : भाजपा नेता शशांक मणि ने वितरित की दवाई, संगठन की तारीफ की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!