खबरेंदेवरिया

आज तहसील सदर में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस : दिव्यांगजनों को मिलेगा प्रमाण पत्र

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि 20 मई को तहसील सदर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ससमय प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है।

साथ ही उन्होंने जन सामान्य से भी अपने मामलों को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।

सदर तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी करने के लिए कैंप भी लगेगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि जनपद में दिव्यांगजनों के हितों के सम्बर्धन के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में यह आवश्यक है दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड सहज तरीके से प्राप्त हो सके, इसके दृष्टिगत कल 20 मई को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर दिव्यांगजनो को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किया जाएगा।

सभी संबंधित अधिकारियों से आज आयोजित होने वाले कैंप का प्रचार प्रसार कराए जाने की अपेक्षा की गई है, जिससे दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड सुलभ हो सके।

Related posts

यूपी : स्वामी रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मिलेगा मुफ्त इलाज, सीएम ने लैब का किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

Hotel Levana Fire Incident : सीएम योगी ने डेढ़ दर्जन अफसरों को किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई भी होगी, रिटायर्ड अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

Sunil Kumar Rai

इन उपायों से लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों को बचाएं : डीएम ने की अंतर विभागीय बैठक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

दुःखद : खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजे पर गिरा हाई वोल्टेज तार, एक की मौत से मचा कोहराम

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज : डीएम जेपी सिंह ने अफसरों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 25 बेड के हॉस्पिटल में मिले सिर्फ 3 : डीएम ने एमओआईसी और मेडिकल अफसर समेत 6 पर लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!