खबरेंदेवरिया

सुरक्षा के बीच मूर्ति विसर्जन : स्थलों पर ड्रोन से नजर रख रहा देवरिया प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया हेल्प डेस्क, देखें PHOTOS

Deoria News : देवरिया में इस बार के मूर्ति विसर्जन पर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था देखने को मिली। जहां संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए मुख्य मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था।

सप्लाई बंद की गई

अनेक विसर्जन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। विद्युत विभाग भी दुर्घटना की ध्यान में रखते हुए पूरी तरह मुस्तैद रहा। जरूरत के मुताबिक कुछ इलाकों में सप्लाई बंद की गई है। जनपद के सभी विसर्जन स्थलों पर नाव, नाविक और गोताखोर अलर्ट मोड पर रखे गए हैं। जिला कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

ड्रोन से हो रही निगरानी

इस बार का श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पिछली बार के विसर्जन से कुछ अलग था। पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया था कि सलेमपुर के नदावर घाट पर पुल के ऊपर से होने वाला विसर्जन इस बार नहीं होगा। उसके स्थान पर विसर्जन पुल के नीचे से किया जाएगा। इस वजह से घाट पर ड्रोन से विशेष पुलिस निगरानी रखी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प डेस्क लगाया

इसी क्रम में मेहरौना घाट पर होने वाले विसर्जन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्प डेस्क लगाया है। विसर्जन की तैयारियां सुबह से ही आरंभ हो गई थीं और इसके लिए मूर्तियां दोपहर बाद उठनी शुरू हुईं। बताते चलें कि इस बार तहसील क्षेत्र में 150 से अधिक मां दुर्गा के पंडाल लगे थे।

निरीक्षण कर दिए निर्देश

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने बुधवार को बरहज के कपरवार स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षित प्रतिमा विसर्जन करने के सबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में हो रही बारिश के दृष्टिगत विभिन्न विसर्जन स्थलों पर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए।

विशेष सावधानी बरती जाएगी

जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश की वजह से घाट के किनारे की मिट्टी गीली हो गई है, जिससे विसर्जन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों को विशेष सतर्कता के साथ विसर्जन कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रतिमा विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, एंबुलेंस सहित मेडिकल कैंप, गोताखोर, नाव, क्रेन की उपलब्धता व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कंट्रोल रूम में करें संपर्क

डीएम ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम  स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 05568-222261, 222318 एवं टोल फ्री नंबर 1077 है। यह कंट्रोल रूम विसर्जन कार्य संपन्न होने तक क्रियाशील रहेगा। दुर्गा पूजा समितियां प्रतिमा विसर्जन से जुड़ी असुविधा एवं सुरक्षा के संबन्ध में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकती हैं।

Related posts

देवरिया से दुःखद खबर : पोखरे के पास खेल रहे 4 साल के मासूम की डूबने से मौत

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री की पहल पर अमेरिका के इंवेस्टर पहुंचे देवरिया : न्यू टेक्नोलॉजी से बदलेंगे जिले की तस्वीर

Abhishek Kumar Rai

यूपी में दिमागी बुखार और एच3एन2 वायरस के लिए चलेगा अभियान : सभी विभागों को जारी हुआ ये आदेश

Harindra Kumar Rai

कांग्रेस की कार्यसमिति में होगा बड़ा फेरबदल : जल्द हो सकता है ऐलान

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : पीआरडी के 200 जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली, मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर से शुरू होगा हवाई सफर : रात में भी होगी सकेगी एयरबस ए320 जैसे विशाल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!