खबरेंदेवरिया

DEORIA : जांच में फेल हुए 9 सैंपल, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने वैन को किया रवाना, मंगलवार को इन क्षेत्र में चलेगा अभियान

FSW van

-डीएम ने “खाद्य सचल प्रयोगशाला वैन’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
-जनपद में 16 जुलाई तक “खाद्य सचल प्रयोगशाला वैन’ चलाएगी जन जागरूकता अभियान

Deoria News : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा गोरखपुर मंडल के लिए आवंटित एफएसडब्ल्यू को रोस्टर अनुरूप (11 जुलाई 2022 से 16 जुलाई 2022 तक) जनपद देवरिया आगमन के उपरांत खाद्य जागरूकता, खाद्य विश्लेषण एवं स्वस्थ भोजन सही पोषण के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि एफएसडब्ल्यू भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ईट राइट इंडिया की एक प्रमुख कड़ी है तथा इसके माध्यम से समस्त भारत में खाद्य पदार्थों मे अपमिश्रण तथा सुरक्षित खाद्य के बारे में जन सामान्य एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को जागरूक किया जाना है।

दूध में मिला पानी
सोमवार को जनपद के शहरी क्षेत्रों में सर्वप्रथम देवरिया बस स्टैंड पर एसएसडब्ल्यू के माध्यम से कुल 17 खाद्य पदार्थों के विश्लेषण किए गए, जिसमें मिठाइयों, मसालों, खाद्य तेलों, दूध एवं अन्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी गई। विश्लेषण के उपरांत परिणामों से अवगत भी कराया गया। साथ ही जन सामान्य और खाद्य कारोबार करताओ को खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण को कैसे और किस प्रकार रोका जा सकता है, इस बारे में जागरूक किया गया। 17 नमूनों में कुल 3 मिठाई के नमूने में स्टार्च की मात्रा प्राप्त हुई तथा दूध के एक नमूने में पानी की मात्रा प्राप्त हुआ।

रेलवे स्टेशन पर हुई जांच
इसी प्रकार दूसरे पड़ाव देवरिया रेलवे स्टेशन पर कुल 22 खाद्य पदार्थों का विश्लेषण किया गया। जिसमें मिर्च पाउडर में वाह्य पदार्थ पाया गया तथा बेसन में अन्य स्टार्च (मटर का आटा) की मिलावट प्राप्त हुई। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित जन समूह एवं पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के समूह को खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स बताए गए तथा कम तेल, कम चीनी व कम नमक के लिए उन्हें सजग किया गया। खाद्य पदार्थों का लेवल पढ़ना एक जरूरी आदत बनाया जाए और उनके माध्यम से यह संदेश जनसामान्य में भी प्रेषित किया जाए।

9 सैंपल फेल हुए
इसी प्रकार परशुराम चौराहे पर भी कुल 6 खाद्य पदार्थों के नमूनों का विश्लेषण किया गया एवं जन सामान्य तथा खाद्य कारोबार कर्ताओं को जागरूक किया गया। इस प्रकार आज कुल 45 नमूनों का विश्लेषण किया गया, जिसमें 36 नमूने पास हुए तथा 9 सैंपल फेल हुए।

सदर तहसील में करेगी जांच
मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के सदर तहसील में FSW भ्रमण करेगी। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में अजीत त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया। सन्दीप श्रीवास्तव एवं रंजन श्रीवास्तव ने इसमें सहयोग दिया।

Related posts

एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे यूपी के स्कूल : छात्रों को मिलेगी हर सुविधा, पढ़ें सीएम का प्लान

Swapnil Yadav

नोएडा पुलिस ने किया कमाल : 3 घंटे में अगवा बच्चे को सकुशल बरामद किया, आरोपी ने बताई हैरान करने वाली वजह

Abhishek Kumar Rai

3-4 अक्टूबर को देवरिया दीवानी में होगी नीलामी : जानें हिस्सा लेने की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

डीबीटी के माध्यम से होगा गौ आश्रय स्थलों का भरण पोषण : लेकिन आड़े आ रही ये बड़ी समस्या

Rajeev Singh

BBC पर इनकम टैक्स की छापेमारी : विपक्ष ने बताया अघोषित आपातकाल, पढ़ें पूरा मामला

Pushpanjali Srivastava

UP Election 2022 : 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 2.28 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, पढ़ें पहले चरण के चुनाव से जुड़ी हर जानकारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!