खबरेंपूर्वांचल

नितिन गड़करी ने भगवान से की योगी की तुलना : कहा-पीएम और सीएम स्थापित कर रहे रामराज्य

Gorakhpur News : केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था का आदर्श स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर और यहां बड़े पैमाने पर हो रहे निवेश से यह स्पष्ट है कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी हिंदुस्तान का सबसे सुखी, समृद्ध व सम्पन्न प्रदेश बनेगा।

श्री गडकरी सोमवार को गोरखपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूपी की सड़कों को अमेरिका जैसी बनाने की अपनी पूर्व बात को याद करते हुए कहा कि साल 2014 के बाद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी बढ़ गई है। वर्ष 2024 के समाप्त होने तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये के रोड पर काम किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग की पूर्ण, निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की सिलसिलेवार विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी-योगी जी के नेतृत्व में यूपी की सड़कें जैसी होंगी और अच्छी सड़कों से उत्तर प्रदेश भी अमेरिका जैसा समृद्ध बनेगा।

उन्होंने कहा कि बाबा गोरक्षनाथ जी की इस पावन भूमि पर लोकार्पित और शिलान्यास हो रही इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। नए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं।

मोदी जी-योगी जी कर रहे रामराज्य की स्थापना
नितिन गडकरी ने कहा कि गरीबी दूर करने, लोक कल्याण के लिए आदर्श रामराज्य की स्थापना कर रहे हैं। देश और उत्तर प्रदेश की जनता इसे महसूस भी कर रही है। उनके नेतृत्व में देश और यूपी में बदलाव हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से देश दुनिया की नम्बर वन महाशक्ति बनेगा।

भगवान श्रीकृष्ण से की सीएम योगी की तुलना
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कानून व्यवस्था एवं विकास के पैमाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में यह कहा है कि जब-जब दुष्ट प्रवृत्ति, समाज के लिए घातक, अन्यायी व अत्याचारी लोगों का प्रभाव बढ़ता है तो लोगों की रक्षा के लिए मैं अवतार लेता हूं।

उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी जी ने सज्जनों के रक्षार्थ दुर्जनों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। योगी जी के शासन में सज्जनों में आत्मविश्वास बढ़ा है। दुर्जनों पर प्रहार भगवान श्रीकृष्ण का संदेश था।

Related posts

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र : पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को भी नौकरी देगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम अखंड प्रताप सिंह की लोगों से अपील : कृमि संक्रमण से बचाव के लिए रखें 6 सावधानी, साल भर में दो बार खाएं दवा

Sunil Kumar Rai

दुःखद : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छेदी प्रसाद एडवोकेट का निधन, सांसद और कृषि मंत्री समेत सभी नेताओं ने जताया शोक

Satyendra Kr Vishwakarma

Agnipath Protest : रेलवे ने 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की, पता करने के बाद सफर पर निकलें, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : जनपद में शिक्षा की अलख जगा रहे डीएम और बीएसए, नामांकन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया की सड़कों से हटेगा जाम, डीएम ने मांगा एक्शन प्लान, जानें कहां क्या बदलेगा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!