खबरेंदेवरिया

देवरिया खाद्य विभाग की अपील : स्ट्रीट फूड और आइसक्रीम खाने से बचें, पूरे शहर में चला अभियान, टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य) -II खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया आरसी पाण्डेय ने बताया कि आगामी त्योहारों तथा संक्रामक बीमारियों को आम जनमानस में फैलने से रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, जनपद देवरिया ने लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया।

टीमों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर मिल्क बादाम सेक, कुल्फी, रबड़ी इत्यादि बेचने वाले वातानुकूलित ठेलों, गाड़ियों का सघन निरीक्षण करते हुए तथा इनके निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए कुल 4 नमूने एकत्रित किए। मौके पर पायी गई कमियों में सुधार के लिए सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई।

विस्तृत विवरण में महावीर आइसक्रीम के विनिर्माण स्थल कतरारी रोड पर, जहां पर बादाम शेक, रबड़ी तथा आइसक्रीम घोल तैयार किए जाते हैं, का निरीक्षण करते हुए कस्टर्ड पाउडर तथा खोए का नमूना विश्लेषण के लिए संग्रहित किया गया तथा वहां पर पाई गई अनियमितताओं के लिए सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई।

इसी प्रकार कसया ओवरब्रिज के नीचे स्थित भैरोनाथ आइसक्रीम के वातानुकूलित ठेले से बादाम शेक का नमूना विश्लेषण के लिए एकत्रित किया गया। गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे देवनारायण आइसक्रीम के वातानुकूलित ठेले से भी बादाम शेक का नमूना संग्रहित कर परीक्षण खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित की गई। आम जनमानस से अपील की गई कि त्योहारों को देखते हुए और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए ठेले खोमचे तथा आइसक्रीम के सेवन से बचें।

फोटो टीम का निर्देशन मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया। सचल दल में संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं डॉ सुभेष कुमार सम्मिलित हैं।

Related posts

महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बांटी खुशियां

Sunil Kumar Rai

UP : योगी सरकार और अफसरों पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यहां DM, SDM लड़ते हैं चुनाव, जानें मायने

Sunil Kumar Rai

आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में लगेगा तीन दिवसीय विराट किसान मेला : विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल, कृषि वैज्ञानिक देंगे तकनीकी जानकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 7 किमी में निकली तिरंगा यात्रा, समूह की 600 से ज्यादा महिलाओं ने ली हिस्सेदारी

Abhishek Kumar Rai

अधिकार : होटल और रेस्तरां सर्विस चार्ज मांगे तो यहां करें शिकायत, जानें नई गाइडलाइंस

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!