खबरेंदेवरिया

Deoria News : फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हो रहा तो 1533 पर करें शिकायत, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Deoria News : अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया रोहित सिंह ने बताया है कि नगर क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगु तथा वेक्टर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में 1 नवम्बर 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक नगर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत नियमित रूप से वार्ड वार रोस्टर एवं टीम बनाकर प्रतिदिन 2 वार्ड में फागिंग का छिड़काव युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।

नगर क्षेत्र में जल भराव के समस्या के समाधान एवं समुचित जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए सम्बन्धित वार्ड के सफाई निरीक्षक सघन निरीक्षण करते हैं। जलकल अनुभाग शुद्ध पेय जल की गुणवत्ता के लिए नियमित टेस्टिंग करता है। आवश्यकतानुसार पेय जल को शुद्ध करने के लिए सप्लाई किये जाने वाले पानी के टंकियों का क्लोरीनेशन कराया जाता है।

इसके अतिरिक्त हाई रिस्क वाले डेंगू घनत्व वाले क्षेत्रों तथा मच्छर पनपने की सम्भावना वाले जल भराव स्थलों को चिन्हित कर एण्टीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। m यदि किसी वार्ड में संवेदनशील स्थलों पर फॉगिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव नहीं होता है, तो उसकी सूचना नगर पालिका परिषद, देवरिया के कन्ट्रोल रूम नंबर 1533 पर दिया जा सकता है।

नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा नागरिकों को नगरीय सुविधा प्रदान करने की पूर्ण जिम्मेदारी है। यदि इन सुविधाओं को प्रदान करने में यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करता है, तो इसकी शिकायत कन्ट्रोल रूम नंबर 1533 पर दी जा सकती है।

Related posts

यूपी के 12 जिलों में जल प्रलय : 252 गांव बाढ़ से तबाह, बलिया में घाघरा और गोंडा में कुआनो ने मचाई तबाही

Harindra Kumar Rai

एसडीएम और एसीपी ने जेवर के बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा : इन इलाकों में जमा हुआ पानी, यमुना में जलस्तर…

Satyendra Kr Vishwakarma

योगी सरकार के विकास कार्यों पर लगी प्रदर्शनी : विधायक डॉ शलभ मणि ने किया उद्घाटन, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायत पिंडी में 3 अप्रैल को लगेगी चौपाल : सीडीओ ने सभी विभागों को दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी : 1000 से ज़्यादा प्राचीन और दुर्लभ वस्तुएं ट्रस्ट को हैंडओवर

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : सीएम योगी ने पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति एससी वर्मा समेत इन हस्तियों को किया सम्मानित

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!