उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार : इन कार्यों के लिए जारी की धनराशि

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों को महत्व दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में होम्योपैथ के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान की जा रही है।

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, प्रदेश में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों के सुदृढ़ीकरण व अन्य लंबित महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन पीजी छात्रावास के लिए निर्माण कार्य राशि के तौर पर सरकार ने 1.85 करोड़ रुपए की तीसरी किस्त जारी की है।

तो वहीं, कानपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथी कॉलेज व प्रयागराज स्थित राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज समेत लखनऊ के राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वाह्य व अंतः रोगी विभाग के सुदृढ़ीकरण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को कराए जाने के लिए भी चार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

24 वृहद निर्माण कार्यों पर खर्च होगी रकम
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कानपुर, प्रयागराज व लखनऊ के होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में कुल 24 वृहद निर्माण कार्यों को मूर्त रूप दिया जाना है। तीनों ही होम्योपैथी कॉलेजों में इन महत्वपूर्ण कार्यों को कराए जाने के लिए वित्तीय अनुदान की दूसरी किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

इन 24 वृहद निर्माण कार्यों के संबंध में राज्य सरकार की ओर से यूं तो 15 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया गया था, जबकि 9 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया गया था। इसमें से पहली किस्त के तौर पर 2.5 करोड़ रुपए का वित्तीय अनुदान जारी किया गया था।

कुल 6.5 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति लंबित थी जिसमें से अब दूसरी किस्त के तौर पर चार करोड़ रुपए की धनराशि प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई है।

4.08 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा छात्रावास
लखनऊ के राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन पीजी छात्रावास के पूर्ण होने पर छात्रों को व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा। इस छात्रावास के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए कुल 4.08 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित होनी है।

इसमें से पहली किस्त के तौर पर 1.44 करोड़ रुपए की पहली किस्त और 78.67 लाख रुपए की दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इस तरह, दो पड़ावों में कुल 2.25 करोड़ रुपए की धनराशि छात्रावास निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्राप्त हो चुकी है।

वहीं, तीसरी किस्त के तौर पर अब 1.85 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा वाहन क्रय व अन्य मदों में खर्च के लिए भी धनराशि जारी की गई है।

होम्योपैथ से संबंधित चिकित्सालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करके योगी सरकार न सिर्फ इस चिकित्सा पद्धति से जुड़े डॉक्टरों व स्टाफ को सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ दिलाने का लक्ष्य भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related posts

यूपी की 80000 ग्राम पंचायतों में हो रहा क्रॉप कटिंग एक्सपेरीमेंट : लेखपालों को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, किसानों को…

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 अक्टूबर को आएंगे देवरिया, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

Covid-19 Vaccination : 30 लाख लोगों को रोजाना कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक तिरंगा रैली से लोगों में जगाया जोश, राष्ट्र के प्रति श्रद्धा प्रकट की

Sunil Kumar Rai

महानगर पुलिस ने महज 20 साल के दो शातिर लुटेरों को पकड़ा : जानें कैसे मिली ये बड़ी कामयाबी

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!