खबरेंदेवरिया

DEORIA : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने किया सम्मान, पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

Deoria News : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडलीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा ने राष्ट्रपति पुरस्कार (National Teachers Award 2022) के लिए चयनित उत्तर प्रदेश से एकमात्र शिक्षक खुर्शीद अहमद का उनके विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय सहवा जाकर उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।

गर्व का विषय है

प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा, राज्य के लिए गर्व की बात है कि पूरे प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से खुर्शीद अहमद का चयन हुआ। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय है कि ऐसे नवाचारी शिक्षक को शिक्षकों के सबसे बड़े पुरस्कार के लिए चुना गया।

राष्ट्रीय फलक पर स्थापित किया है

मंडलीय अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडलीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा ने कहा कि जनपद के लिए गौरव की बात है कि जनपद से शिक्षक खुर्शीद अहमद को चुना गया। इन्होंने जिले का पहचान प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय फलक पर स्थापित किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि खुर्शीद के परिश्रम और मेहनत का फल है कि बदांयू जनपद से चलकर आये शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, कंपोजिट विद्यालय सहवा के प्रधानाध्यापक जयनाथ प्रजापति, सहवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, मंडलीय अध्यक्ष नीरज शर्मा, मंडलीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा समेत तमाम अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria Principle Viral Video: देवरिया पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया, डीएम ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : योगी सरकार ने शुरू किया ई-पेंशन पोर्टल, लाखों कर्मचारियों को मिलेगी ऑनलाइन सुविधा, जानें कैसे काम करेगा पूरा सिस्टम

Sunil Kumar Rai

सड़क सुरक्षा माह का समापन : देवरिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य हुए सम्मानित, किया सराहनीय कार्य

Sunil Kumar Rai

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai

दुःखद : मशहूर गायक केके का 53 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 3 बदमाशों और तस्करों की 66 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, ताबड़तोड़ एक्शन से दहशत में जनपद के गैंगस्टर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!