खबरेंदेवरिया

देवरिया में लगा पशु आरोग्य मेला : किसानों को किया गया जागरूक, मवेशियों को…

Deoria News : देवरिया जिले के विकास खंड लार के करजहाँ इटहुरा हजाम में दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारम्भ लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने फीता काटकर किया।

इसमें पशुपालकों को विस्तृत जानकारी दी गयी।
शिविर में पशुओं से संबंधित टीकाकरण जैसे गला घोटू, खुर पका, मुंह पका वैक्सीन, लंपी, स्किन डिजीज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं में मौसम के साथ होने वाले बदलाव के बारे में भी जानकारी दी।

मुख्य अतिथि लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि पुनः श्वेत क्रान्ति की आवश्यकता है, ताकि सभी को घी-दूध पर्याप्त मात्रा में मिले। प्रदेश सरकार पशुधन के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
शिविर में पशुओं का रजिस्ट्रेशन कर दवा वितरित की गई एवं उपचार किया गया।

शिविर में पशुपालकों को पुशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारियां दी गई। पशुओं को बीमारियों से कैसे बचाया जाये, इन सब बातों पर प्रकाश डाला गया। कैंप में प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने गोवंश को न छोड़ने व गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा का मंत्र दिया। मेले में आये हुये सभी लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वशिष्ठ मिश्रा, ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान मन्नू मिश्रा, डॉ ओम प्रकाश शर्मा एवं सम्बन्धित विभाग के चिकित्सक सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी में विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रहा सबसे बड़ा निवेश : 2 साल में दूर होगी हर समस्या, पढ़ें योगी सरकार का पूरा प्लान

Rajeev Singh

BREAKING : बंद नलकूपों की गलत जानकारी देने पर दो अफसरों को नोटिस, डीएम ने 3 दिन में मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 11 अधिकारियों ने 11 बच्चों को लिया गोद, उठाएंगे छात्रों की पढ़ाई का खर्च

Sunil Kumar Rai

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में जुटी हस्तियां : 51 कृषकों को किया गया सम्मानित, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने अन्नदाता का ऐसे जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : खाद की किल्लत और महंगाई के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, सरकार को दी ये चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सुनील गुप्ता

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!