खबरेंदेवरिया

चुनाव की तैयारी : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बीएलओ संग की चर्चा, जानें क्या कहा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को एसएसबीएल इंटर कॉलेज (SSBL Inter College Deoria) में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे विधानसभा मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया।

इस केंद्र पर 5 बूथों के बीएलओ पुनरीक्षण कार्य करते मिले। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत मतदाताओं एवं विस्थापित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधान सभा निर्वाचक नामावली में अपने नाम दर्ज कराने के लिए फार्म 6, दर्ज प्रविष्टियों में अशुद्ध प्रविष्टियों को शुद्ध कराने के लिए फार्म 8 एवं किसी प्रविष्टि को अपमार्जित कराने के लिए फार्म-7 भरकर अपने से संबंधित मतदेय स्थल पर विशेष अभियान की तिथि पर अपने बीएलओ को प्रत्येक दशा में आवेदन जमा करें।

जिससे मतदाता सूची को अद्यावधिक रुप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाता अपना नाम वोटर हेल्प लाइन एप वीएचए (Voter Help Line App – VHA) के माध्यम से भी जुड़वा सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सावन में शिवालयों पर रहेंगे सभी प्रबंध : सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम और एसपी ने की बैठक

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया और कुशीनगर समेत 41 जिलों के साढ़े चार लाख किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, योगी सरकार ने मंजूरी दी

Sunil Kumar Rai

एक्शन में सीडीओ : घटिया सामग्री मिलने पर तकनीकी सहायक पर कार्रवाई, दो को चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

नशामुक्त भारत अभियान : डीएम ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कराई प्रतिज्ञा, लोगों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai

नोएडा परिवहन विभाग ने जारी की Advisory : बाहर निकलें तो रखें ध्यान, घने कोहरे के कहर से जूझ रहे लोग

Rajeev Singh

Road Accident in Deoria : देवरिया में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!