खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : डीएम ने खुदिया बुजुर्ग गांव के प्रधान के अधिकार छीने, सचिव को किया निलंबित, जांच में मिले भ्रष्टाचार पर हुआ एक्शन

-प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक, पंचायत सचिव निलंबित
-बरहज ब्लॉक के खुदिया बुजुर्ग का है प्रकरण
-प्राथमिक जांच में बिना खड़ंजा निर्माण कराये धन निकालने की हुई पुष्टि
-तीन स्ट्रीट लाइट भी निजी घर पर लगवाया, मानक विहीन शौचालय निर्माण की भी हुई पुष्टि

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने प्राथमिक जांच में वित्तीय अनियमितता एवं गबन की पुष्टि के बाद विकास खंड बरहज के खुदिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत के प्रधान विनीत सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी है। साथ ही पंचायत सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

डीएम ने आरोपों की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया है। समिति की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक जिलाधिकारी द्वारा नामित ग्राम पंचायत के 3 सदस्यों द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार का प्रयोग किया जाएगा।

शिकायत की थी
ग्राम खुदिया बुजुर्ग के एक निवासी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव ने पीडब्ल्यूडी सड़क से राधेश्याम सिंह की सड़क तक बिना कोई कार्य कराए खड़ंजा मरम्मत मद का 43 हजार रुपये निकाल लिया। इसके अतिरिक्त तीन स्ट्रीट लाइट व्यक्तिगत घरों पर लगाकर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया। प्रधान द्वारा प्राथमिक विद्यालय में मानक विहीन निर्माणाधीन शौचालय पर ₹1,94,076 का व्यय भी किया जा चुका है।

सचिव को निलंबित किया
जिलाधिकारी ने इन आरोपों की प्राथमिक जांच कराई गई, जिसमें आरोप की सत्यता की पुष्टि हुई। प्राथमिक जाँच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान विनीत सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार का प्रयोग करने पर रोक लगा दी तथा ग्राम पंचायत सचिव अजीत विक्रम सिंह को निलंबित करने का निर्देश दिया।

समिति करेगी काम
जब तक प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगी रहेगी, तब तक ग्राम पंचायत के सदस्यगण शकुंतला देवी, रामधनी एवं राकेश की सदस्यता वाली समिति वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार का प्रयोग करेगी।

टीम गठित की
जिलाधिकारी ने अग्रिम कार्रवाई के अंतर्गत एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग शामिल होंगे।

एक्शन लिया जाएगा
प्रकरण की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के पश्चात नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासकीय धन की बंदरबांट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरूद्ध शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

डीएम और एसपी ने नामांकन केंद्रों पर देखीं तैयारियां : अधिकारियों और कर्मियों को दी ये नसीहत

Rajeev Singh

देवरिया : 26 मई को लगेगी प्रमुख सचिव की पाठशाला, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai

कम बारिश ने बढ़ाई मुश्किल : 75 टीमें जनपदों में करेंगी सर्वेक्षण, सीएम योगी ने एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट, यूपी के 62 जिलों में औसत से कम वर्षा

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ज्यादा पैसे लेने की शिकायत पर रेलवे ने मांगी जानकारी, युवक ने दिया शानदार जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

कुशीनगर घटना : खोजी कुत्तों के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

बीजेपी किसान मोर्चा प्रशिक्षण : देवरिया में जुटे पार्टी के दिग्गज, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले-तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!