खबरेंदेवरिया

DEORIA : जिलाधिकारी और एसपी ने राप्ती नदी पर बने बांध का लिया जायजा, ग्रामीणों से ली प्रतिक्रिया

-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राप्ती नदी के तट पर बसे बनकटी में निर्मित बंधे का निरीक्षण करके प्रगति की समीक्षा की

-ग्रामवासियों से बंधे की उपादेयता के संबंध में जिलाधिकारी ने किया सीधा संवाद

-बंधे का निर्माण होने से ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासियों ने जाहिर की प्रसन्नता

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) ने विकास खंड रुद्रपुर के बनकटी ग्राम पंचायत के समीप राप्ती नदी पर निर्मित बंधे का निरीक्षण किया।

5 करोड़ से बना है

मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एनके जड़िया ने बताया कि 4 करोड़ 92 लाख की लागत से 295 मीटर लंबाई के इस बंधे का निर्माण कार्य अप्रैल 2022 से शुरू होकर जुलाई 2022 के अंत तक पूर्ण कर लिया गया है। निर्माण संबंधी सभी मानकों का ख्याल रखा गया है।

विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व मुख्य अभियंता बाढ़ सागर, प्रयागराज के निरीक्षण में गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई थी। जिलाधिकारी ने परियोजना के मास्टर प्लान का अवलोकन करते हुए परियोजना से जुड़े हुए तकनीकी पहलुओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आता है

जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय वहां मौजूद ग्राम प्रधान ध्रुव नारायण यादव से इस नवनिर्मित बंधे की उपादेयता के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बनकटी क्षेत्र बाढ़ के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आता है। इस बंधे के निर्माण से इस क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का समाधान होने से लोगों में खुशहाली है।

शिथिलता नहीं बरती जाए

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनपद में संचालित समस्त परियोजनाओं का निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाना हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।

Related posts

जरूरी पहल : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बदलेंगे बुंदेलखंड क्षेत्र का भविष्य, टूरिज्म का सेंटर बनेंगे किले, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया शुभारंभ, निवासियों को एक जगह मिलेगी ‘ट्रिपल डी’ सुविधा

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : चंद्रकांता और गोरखपुर ईको टूरिज्म सर्किट विकसित करेगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त राजेश रावत बाहर, भाजपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

नगर पालिका चुनाव : भाजपा देवरिया ने बनाई योजना, प्रभारी शिव प्रताप शुक्ला बोले-विपक्षियों की जब्त होगी जमानत

Sunil Kumar Rai

‘कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा :’ सीएम योगी ने जनपदवासियों से जोड़ा ये रिश्ता, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!