खबरेंदेवरिया

Agnipath Scheme : डीएम ने सेवानिवृत्त सैनिकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, एसपी संकल्प शर्मा ने युवाओं को दी ये सलाह

-अग्निपथ योजना के संबंध में सेवानिवृत्त सैनिकों, अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक

-अफवाहों से दूर रहें युवा, करें कानून- व्यवस्था का पालन- डीएम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) की अध्यक्षता में जल, थल व वायु सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना (Agnipath Scheme) के विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत जनपद में शांति, जन सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद के सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों, जवानों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान इस योजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा सभी उपस्थित से अपेक्षा की गयी कि योजना के सकारात्मक पक्ष को युवाओं तक पहुंचायें, ताकि उन्हें इसकी सही जानकारी रहे। 

समाधान कर सकते हैं

जिलाधिकारी ने कहा कि युवा इस योजना की पूरी जानकारी रखें, किसी के बहकावे में न आयें। किसी भी स्तर पर कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें। यह जनपद प्रदेश, देश, हम सभी का है। शांति व्यवस्था बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कहीं कोई योजना को लेकर शंका या संदेह हो, तो उसे पूर्व सैनिकों अथवा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों आदि से भी सम्पर्क कर उसका समाधान कर सकते हैं।

भूमिका निभायें

उन्होंने पूर्व सैनिकों से कहा कि नौजवानों को सही दिशा देने का कार्य करें, उन्हे सकारात्मक संदेश दें और इस योजना की महत्ता से अवगत करायें। उन्होंने पूर्व सैनिकों से कहा कि ऐसे युवा जो अभी पूरी तरह से योजना को समझ नहीं पाये हैं, उनको वास्तविकता व महत्ता बताने में अपनी बढ़-चढ़ कर भूमिका निभायें। सेना अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। इसलिये नौजवान अपनी अनुशासित भावनाओं को ही व्यवहारित करें।

भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि यातायात बाधित करना, सरकारी-गैर सरकारी भवनों, वाहनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं जनसामान्य को क्षति पहुंचाना, नियमों का उल्लंघन करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जनपद के नवयुवकों से कहा कि कि समाज में व्याप्त अराजक तत्व अपने स्वार्थ के लिए आप लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उनके बहकावे में आकर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें।

विशेष ध्यान रखें

उन्होंने कहा कि गलत बयान जारी करने, किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरें, अफवाह फैलाने, भडकाऊ भाषण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई अनैतिक क्रियाकलाप न किया जाये, जिससे जनपद में अमन-चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जनपद में शान्ति, कानून व्यवस्था भंग करने, माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को भी नहीं बख्शा जाएगा। यदि इस दौरान आपके विरूद्ध कोई कानूनी कार्रवाई दर्ज हो जाती है, तो भविष्य में किसी भी सरकारी-गैर सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं रहेंगे। इसका विशेष ध्यान रखें।

देश व समाज की क्षति होती है

सेवानिवृत कर्नल अरुण प्रकाश पाण्डेय, देवरिया डिफेन्स एकेडमी के प्रशिक्षक अभिवन तिवारी आदि ने सुझाव में कहा कि सेना का लक्ष्य सेवा देश सेवा से जुड़ा होता है। यह अनुशासन का सीख देता है, इसलिये नवयुवक भ्रमित न हों, योजना की पूरी जानकारी रखें। किसी के बहकावे में न आएं। कोई तोड़फोड़ व नुकसान पहुंचाने जैसे कदम न उठाएं। इससे पूरे देश व समाज की क्षति होती है। योजना की अच्छाइयों पर बल देने की आवश्यकता है।

ये रहे मौजूद

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम एफआर नागेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी व जवान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

BREAKING : नोएडा के डीएम सुहास एलवाई अर्जुन अवार्ड पाने वाले देश के पहले आईएएस बने, सीएम योगी ने ऐसे दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के किसानों को मिल रहा बड़ा मौका : इन कृषि यंत्रों के लिए तुरंत करें बुकिंग, इस आधार पर दिया जाएगा

Sunil Kumar Rai

चकबंदी के लापरवाहों पर चला सीएम योगी का चाबुक : एक दर्जन से अधिक जिम्मेदार सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

Rajeev Singh

देवरिया : डीएम ने 786 ग्राम पंचायतों के ऑडिट का रोस्टर जारी किया, देखें किस ब्लॉक में कब होगा

Abhishek Kumar Rai

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

देवरिया : जितेंद्र प्रताप सिंह ने 66वें जिलाधिकारी का पदभार संभाला, इन पदों पर रह कर किया बेहतरीन काम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!