खबरेंदेवरिया

Deoria News: डीएम और डीआईजी ने देवरहा बाबा आश्रम में किया दर्शन, दिया ये आश्वासन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र (DIS/SP Sripati Mishra) शनिवार को मइल स्थित महर्षि देवरहा बाबा के आश्रम में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने आश्रम के महंत जी से देवरहा बाबा की जीवनी के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आश्रम के विकास के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

बाढ़ नियंत्रण की परियोजना का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बरहज तहसील में घाघरा-राप्ती नदी के संगम स्थल से ग्राम क़ुर्ह परसिया तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजना का निरीक्षण किया। डीएम आज दोपहर बाद गोरा कटेलवा गांव पहुंचे। संगम स्थल से क़ुर्ह परसिया तक 58 करोड़ रुपये की लागत से 2830 मीटर लंबे बांध पर कटान रोकने के लिए स्लॉप पिचिंग और स्टेपिंग का कार्य अंतिम दौर में है।

15 जून तक पूरा कराने का आदेश

डीएम ने इस कार्य परियोजना को 15 जून की निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून के दृष्टिगत इस कार्य को समय से पूर्ण करना आवश्यक है। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। इस दौरान एसडीएम गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया, देवेश सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

कुटि घाट एवं मोहन सेतु का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मोहन सेतु का निरीक्षण कर निर्माण की वस्तुस्थिति जानी। वर्तमान में 161 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना को वर्ष 2018 में पूर्ण होना था। किंतु अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने इस परियोजना की कम्पलीट रिपोर्ट तलब की है, जिससे इसमें आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके और आमजन की सहूलियत के लिए इसे शीघ्र पूर्ण कराया जा सके।

दिए ये निर्देश

इसके अतिरिक्त डीएम ने कुटि घाट पर सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से एप्रोच मार्ग के डूबने और पीपा पुल के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया है कि पीपा का पुल हटने के बाद नागरिकों के आवागमन के लिए पीडब्ल्यूडी अपनी नाव लगाए और किसी भी दशा में नाव पर ओवरलोडिंग न होने दें। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को भी नदी पार कराने वाले नावों पर ओवरलोडिंग की निगरानी करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

जरूरी खबर : 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, समस्या आए तो इन नंबरों पर करें संपर्क, जानें प्रीमियम और क्षतिपूर्ति राशि

Sunil Kumar Rai

महाकुंभ से पहले शुरू होगा Ganga Expressway पर सफर : मुख्यमंत्री योगी ने बनाया ये प्लान

Pushpanjali Srivastava

DEORIA BREAKING : 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, डीएम ने किया निलंबित, जांच समिति से मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

अग्निपथ योजना भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन करेगी : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े : सपा और कांग्रेस ने ली सरकार की चुटकी, जानें नई कीमतें

Swapnil Yadav

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को वेटेनरी क्लीनिक का करेंगे शिलान्यास, मिलेगा बेहतर इलाज

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!