खबरेंदेवरिया

डीएम ने पिड़रा पुल और गायघाट तटबंध का लिया जायजा : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी ये जानकारी

Deoria News : नवागत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को रुद्रपुर तहसील स्थित पिड़रा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में पिड़रा पुल से आवागमन जारी रहना चाहिए। इस पुल का क्षेत्र की जनता के लिए विशेष महत्व है। यदि पुल से आवागमन बंद हुआ तो उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी बीते दिन अपराह्न 2:30 बजे पिड़रा पहुंची। उन्होंने नदी द्वारा पुल को पहुंचाई गई क्षति के विषय में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि पुल के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी परियोजना रुड़की भेजी गई है। जिस पर डीएम ने कहा कि इस पुल का क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष महत्व है इसलिए किसी भी दशा में इस पर यातायात बंद नहीं होना चाहिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पिड़रा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए उपायों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को तटबंधों पर कहीं भी कोई सीपेज अथवा साही का मांद दिखे तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें।

जिला प्रशासन ने बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित किया जिसका नंबर 05568-225351, 05568-222261, 05568-223331 अथवा 1077 टोल फ्री नंबर है, जो 24×7 क्रियाशील है। है। पर्याप्त मात्रा में बोल्डर, मिट्टी, जिओ बैग की व्यवस्था कर ली गई है। कहीं कोई कमी मिलेगी तो तत्काल उसे सही कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। झाड़ फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़े। सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को यदि समय से अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसके जीवन की रक्षा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान एवं कोटेदार लोगों को सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूक करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बाढ़ का इतिहास रखने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया जिससे किसी भी आपात स्थिति में उनकी सहायता की जा सके।

बाद में डीएम ने राप्ती नदी के बाएं किनारे पर स्थित गायघाट तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण की दृष्टि से पारगम्य आर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियो बैग, पीपी गैबीयन कटान रोधी परियोजना का निरीक्षण किया। 12 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना में 280 मी आर्टिकुलेटिंग मैट्रेस, व जियो बैग लगाने का कार्य तथा 25 मी अपर स्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम कटानरोधी कार्य किया गया है। यहां जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद किया तथा पूर्व में आए बाढ़ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। जिलाधिकारी ने घाघरा नदी पर स्थित क़ुर्ह परसिया तटबंध का भी जायजा लिया और कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी अधिकारी तटबन्धों की नियमित पेट्रोलिंग करें। पूर्व के इतिहास का भी प्रयोग करें तथा लोगों में कैपेसिटी बिल्डिंग का कार्य भी करें।

सावन माह की दृष्टिगत बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का लिया जायजा, की पूजा
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को रुद्रपुर में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से पूजा की। साथ ही आगामी 22 अगस्त से प्रारंभ होने वाले सावन मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन महीने में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है। ऐसे में मंदिर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, मोबाइल टॉयलेट, गुमशुदा केंद्र आदि की समुचित व्यवस्था कर ली जाए। मंदिर आने वाले कांवड़ यात्रियों के मार्ग को दुरुस्त करा लिया जाए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल लगाने का भी निर्देश दिया।

बरहज में कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बीते दिन देर सायं बरहज के रायपुर चकवाल स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 43 मादा तथा 225 नर गोवंश संरक्षित मिले। स्टॉक में 284 कुंतल भूसा तथा 44 कुंतल साइलेज मिला। जिलाधिकारी ने गोवंशों के टीकाकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम अंगद यादव, तहसीलदार अरुण कुमार यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवरिया : पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, इसी सत्र से आरम्भ होंगे शैक्षणिक कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति, वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए चलेगा अभियान

Sunil Kumar Rai

Deoria Rojgar Mela : देवरिया में 21 सितंबर को रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगी नौकरी, जाने से पहले जान लें सभी शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 700 लोगों की समस्याएं : इन पीड़ितों को पूरी आर्थिक सहायता देगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : 29 सितंबर को चलेगा मेगा कोविड प्रिकॉशन डोज अभियान, देवरिया को पहला स्थान मिलने पर डीएम ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

किसान मोर्चा ने गांवों में जाकर बताईं योजनाएं : जिलाध्यक्ष पवन मिश्र बोले- भाजपा सरकार में खुशहाल हुए किसान

Shweta Sharma
error: Content is protected !!