खबरेंदेवरिया

देवरिया : जनपद में शिक्षा की अलख जगा रहे डीएम और बीएसए, नामांकन के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

Deoria News : देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (Ashutosh Niranjan IAS) और बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं। जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में पहुंचाने के लिए विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है।

डीएम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की विशेष पहल पर चल रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत आज जनपद देवरिया में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। नामांकन महा-अभियान में डोर-टू-डोर हाउसहोल्ड सर्वे कर आज ही बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया जा रहा है।”

विशेष अभियान चला रहे हैं
देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया, “6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को हम घरों से निकाल कर उनका परिषदीय विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं। ताकि यह बच्चे विद्यालय में नियमित पढ़ने आएं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज, 13 अप्रैल को देवरिया में एक विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे विभाग के सारे अध्यापक, जिलाधिकारी, मैं और अन्य विभागीय कर्मचारी प्रत्येक ग्राम पंचायत, मलिन बस्तियों और ऐसे संवेदनशील जगहों पर जहां स्कूल जाने वाले बच्चे मिल सकते हैं, उन्हें शिक्षित किया जा रहा है। अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया जा रहा है।

डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम ने सोमवार को महुआडीह स्थित ईंट-भट्ठे का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने सभी श्रमिकों से अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों में कराने का निर्देश दिया था। उनकी पहल पर 19 बच्चों का दाखिला निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय मठिया क्षेत्र बैतालपुर में कराया गया।

बच्चों को मिल रही सुविधाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। सभी जिलाधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने ड्रॉपआउट बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। ताकि शत प्रतिशत नामांकन समय से विद्यालयों में किया जा सके। राज्य सरकार बच्चों को ड्रेस, कॉपी-किताब और जूते-मोजे उपलब्ध कराती है। साथ ही उन्हें मिड-डे मील के तहत पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है।

सफल रहा है अभियान
डीएम ने सोमवार को बताया कि, “साक्षरता प्रसार से जुड़े प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “स्कूल चलो अभियान” के अतर्गत देवरिया जनपद में नवीन नामांकन के 36,305 लक्ष्य के सापेक्ष शुरुआती 7 दिन में 10,190 बच्चों का नामांकन हुआ हैं। हाउस होल्ड सर्वे में सोमवार तक 717 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनका नामांकन समय से कराने का निर्देश दिया।”

Related posts

Deoria News : प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिता में चयन के लिए 28 सितंबर से होगा ट्रायल, इस उम्र वर्ग को मिलेगा मौका

Abhishek Kumar Rai

अग्नि सुरक्षा सप्ताह में जनता को जागरूक करेगी सरकार : साल 1944 के दर्दनाक हादसे के बाद शुरू हुआ अभियान

Sunil Kumar Rai

बीजेपी बिसरख ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगाया हेल्थ कैंप : इस तरह मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Satyendra Kr Vishwakarma

Doeria News : भारत विकास परिषद देवरिया ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगे, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

Navratri 2022 : सीएम योगी ने करोड़ों प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मानव स्थली पब्लिक स्कूल में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, किया सम्मानित

Shweta Sharma
error: Content is protected !!