खबरेंदेवरिया

DEORIA : 29 जुलाई को देवरिया में सभी बैंक ब्रांच पर लगेगा केसीसी कैंप, सीडीओ ने कृषकों से की ये अपील

kisan credit card

-किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित कृषक अपना आवेदन कृषि विभाग एवं बैंक कार्मिकों के सहयोग से पूर्ण कराकर बनवाएं केसीसी
-29 जुलाई को जनपद के सभी बैंक शाखाओं पर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए होगा ऋण शिविर का होगा आयोजन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि खरीफ वर्ष 2022 अपने चरम सीमा पर है। इसमें कृषकों को कृषि निवेश के लिए काफी मात्रा में धनराशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में जनपद के कृषकों को शासन के मंशानुरूप किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फसली ऋण न्यूनतम् ब्याज पर उपलब्ध कराया जाता है।

कैंप लगाए जाएंगे
देवरिया में अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 29 जुलाई, शुक्रवार को जनपद के सभी बैंक शाखाओं पर किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण के लिए बैंक ऋण शिविर का आयोजन करेंगे।

सभी किसान बनवाएं केसीसी
मुख्य विकास अधिकारी ने इस अभियान को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के कृषकों से अनुरोध है कि जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, वह अपना आवेदन कृषि विभाग एवं बैंक कार्मिकों के सहयोग से पूर्ण कराकर केसीसी बनवाएं। जिससे किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ अधिक से अधिक कृषकों को प्राप्त हो सके।

Related posts

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत : आयांश हॉस्पिटल पर लगा ताला, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द, सीएमओ ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Rajeev Singh

UPSRTC का बड़ा फैसला : रात 8 बजे से ठप रहेगी परिवहन सेवा, ऑनलाइन बुकिंग भी बंद, जानें और क्या बदला

Harindra Kumar Rai

देवरिया : महुआडीह थाने में दरोगा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की बड़ी चेतवानी, बोले- 24 वोल्ट का करंट हूं, देखें Video

Sunil Kumar Rai

ग्राम पंचायत सहायक को इंसेंटिव देगी सरकार : प्रति ट्रांजैक्शन होगा भुगतान, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तौहफा, सीएम आज करेंगे ऑनलाइन पेंशन पोर्टल का शुभारंभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!