खबरेंदेवरिया

देवरिया कांग्रेस की बैठक : जिला उपाध्यक्ष ने कहा-भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी का हुआ विकास

Deoria News : ‘आज पूरे देश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण परेशान है। इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, व भ्रष्टाचार का भरपूर विकास हुआ है।’ ये बातें सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा।

उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस के इस देश का भला नहीं हो सकता है। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि आज नौजवानों के सामने रोजगार न मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि इस सरकार में केवल हवा हवाई घोषणाएं हो रही हैं। जमीन पर कोई जनहित का कार्य नहीं हो रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। क्षेत्र की सभी सड़कें जर्जर हो गई हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि युवाओं के दम पर कांग्रेस कार्यकर्ता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

बैठक को जिला महासचिव चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी, प्रेमलाल भारती, अखिलेश मिश्र, सत्यम पांडेय, खुर्शेद अहमद अंसारी, सतीश यादव, शोएब खान, राजू तिवारी, राजेश यादव, राकेश यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Related posts

DEORIA : लघु सिंचाई विभाग और जल निगम जल संरक्षण के लिए लोगों को करेंगे जागरूक, सीडीओ ने रैली को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

संपूर्ण समाधान दिवस : रुद्रपुर में कैंप लगाकर 76 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण पत्र, 3 दर्जन यूडीआईडी जनरेट

Shweta Sharma

निर्यात : विदेश में बढ़ी भारत के गैर-बासमती चावल की मांग, इन देशों ने दिखाई दिलचस्पी

Harindra Kumar Rai

यूपी में फर्जी वोटरों पर कसेगा शिकंजा : सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी

Kajal Singh

टीएचआर गौरीबाजार का हाल देख सीडीओ ने जताई नाराजगी : दिए ये आदेश

Rajeev Singh

983 Meter Tiranga : देवरिया में छात्रों ने 983 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकाली रैली, उत्साह बढ़ाने उमड़ी भीड़

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!