खबरेंदेवरिया

देवरिया में हर्षोल्लास से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती : जिलाधिकारी ने दी पुष्पांजलि, अधिकारियों संग ली ये शपथ

Deoria News : भारत रत्न एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती जनपद में पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरुष के योगदान को याद किया गया।

शपथ ली
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राष्ट्रीय एकता व अखण्डता को सुनिश्चित रखने के लिए एकता शपथ भी ली गई। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी, एसडीएम (न्यायिक) आरपी वर्मा उपस्थित थे।

जिला अस्पताल पहुंचे डीएम
इसके पश्चात जिलाधिकारी मेडिकल कॉलेज (Medical College Deoria) के नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल पहुँचे और फीमेल वार्ड में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया। जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद भी किया और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश कुमार बरनवाल, सीएमएस डॉ एएन वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी (Run For Unity) का आयोजन किया गया। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (Deoria Sadar MLA Shalabh Mani Tripathi) ने रन फ़ॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं एकीकरण में किये गए योगदान को याद किया।

योगदान पर प्रकाश डाला
उन्होंने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। नगरपालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने भी सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

विकास भवन में दी श्रद्धांजली
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य विकास अधिकारी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Related posts

देवरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव की तिथियां जारी : जानें किस सीट पर कब होगा नामांकन और मतदान

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : भाजपा देवरिया ने महात्मा गांधी को किया याद, अलका सिंह बोलीं – अंग्रेजी हुकूमत की ता‍बूत में आखिरी कील था भारत छोड़ो आंदोलन

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में डीपीएस का किया उद्घाटन : इन तीन जनपदों में भी खुलेगी इस स्कूल की ब्रांच

Sunil Kumar Rai

यूपी में अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं : अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu : पार्षद से पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनीं, अब भाजपा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया, जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

Sunil Kumar Rai

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पिलर लगाने का काम शुरू : गौतमबुद्ध नगर के इन 32 गांवों का सर्वे कर होगा सीमांकन

Rajeev Singh
error: Content is protected !!