खबरेंदेवरिया

Deoria Hot Bazar List : देवरिया के सभी ब्लॉक में लगेंगे हाट बाजार, देखें किस दिन कहां होगा आयोजन

Deoria news : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वधान में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के विक्रय के लिए विकास खंड वार साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। 

मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड स्तरीय हाट बाजार के आयोजन के लिए निर्धारित तिथियों व स्थलों के विवरण में बताया है कि

मंगलवार को बनकटा (स्थल विकास खंड परिसर)

भलुअनी (स्थल विकास खंड परिसर)

देसही देवरिया (स्थल पंचायत भवन नौतन हथियागढ़)

रामपुर कारखाना (स्थल विकास खंड परिसर)

बुधवार को भागलपुर (स्थल मईल चौराहा) भाटपाररानी (स्थल पकड़ी बाबू)

गौरीबाजार (स्थल विकास खंड परिसर)

गुरुवार को बैतालपुर (स्थल विकास खंड कार्यालय)

भटनी (स्थल नूरीगंज बाजार)

शुक्रवार को बरहज (स्थल ग्राम पंचायत लवरक्षी)

पथरदेवा (स्थल रामपुर महुआबारी)

रुद्रपुर (स्थल विकास खंड परिसर)

शनिवार को देवरिया सदर (स्थल पकौली बाजार)

लार (स्थल विकास खंड परिसर)

सलेमपुर (स्थल पकड़ी बाजार) व

तरकुलवा (स्थल तरकुलवा बाजार) में हाट बाजार का आयोजन किया जाएगा।

स्टॉल लगाया जाता है

जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में प्रत्येक शुक्रवार को किया जाता है, जिसमें जनपद के उच्च कोटि के समूह उत्पादों को समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टॉल लगाया जाता है।

बाजार पर निर्भरता खत्म होगी

मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर स्वयं सहायता समूहों के अपने उत्पाद विक्रय के लिए एक नया प्लेटफार्म तैयार हुआ है, जिससे समूहों को विक्रय  के लिए बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

मांग बढ़ी है

इस पहल से 70 स्वयं सहायता समूह के 213 सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार 45 उत्पादों की 390165.00 रूपये की विक्री की गयी है। इस पहल से समूहों के उत्पादों की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है तथा उत्पादों के गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार प्राप्त हुए है।

पुनर्जीवन हुआ है

हाट बाजार से स्थानीय स्तर के विलुप्त हो रहे उत्पादों और पारम्परिक हस्तकला का पुनर्जीवन भी हुआ है। साथ ही स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा डिजिटल ट्राजेक्शन को बढ़ावा देते हुए QR CODE/ UPI धनराशि का लेन-देन किया जा रहा है।

“आपका विश्वास हमारी पहचान” रखा गया है

इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाईन प्लेटफार्म जैसे अमेजन सहेली के माध्यम से भी विक्रय का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 70 स्वयं सहायता समूह के 50 विभिन्न उत्पाद को ऑनलाईन किया गया है, जिसमें 55000.00 रुपये की बिक्री ऑनलाईन आडर के माध्यम से हुई है। इस पहल का नाम “आपका विश्वास हमारी पहचान” रखा गया है।

क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ को प्रेषित किया

नाबार्ड एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित संकुल स्तरीय संघ के द्वारा जनपद स्तर पर रूरल मार्ट के स्थापना के लिए प्रस्ताव नाबार्ड उप्र के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ को प्रेषित किया गया है।

विक्रय के लिए रखा जायेगा

रूरल मार्ट की स्थापना विकास भवन स्थित सरस इम्पोरियम में की जा रही है, जिसका संचालन आजीविका मिशन के नोडल संकुल संघ द्वारा किया जायेगा। रूरल मार्ट में जनपद के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय के लिए रखा जायेगा।

लाभांश स्वयं सहायता समूह को दिया जायेगा

स्टाक एवं उत्पादों की देख-भाल के लिए नोडल संकूल संघ द्वारा महिला सदस्य को चयनित किया जायेगा,  जिसे पारिश्रमिक भी देय होगा। रूरल मार्ट में चयनित महिला सदस्य द्वारा प्रत्येक दिवस बैठ कर स्टाक मेनटेन करेंगी। साथ ही उत्पादों का विक्रय कर उसका लाभांश स्वयं सहायता समूह को दे दिया जायेगा।

Related posts

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर के एआरटीओ समेत 28 का तबादला, आशुतोष शुक्ला को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : पहली बार इस नामी स्कूल में पढ़ेंगी छात्राएं, जानें एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

Shweta Sharma

देवरिया में 28 केंद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस-2023 परीक्षा : डीएम और एसपी ने अफसरों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : भाजपा ने अजय दूबे वत्स को मंडल प्रभारी का पद सौंपा, स्नातक चुनाव में दिखाएंगे क्षमता

Sunil Kumar Rai

भारी बरसात और आकाशीय बिजली से यूपी में 34 लोगों की मौत : सीएम योगी ने जताया दुःख, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया के स्कूलों में अनुपस्थित मिले 80 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, बीएसए ने एक हफ्ते में मांगा जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!