खबरेंदेवरिया

सीडीओ की चेतावनी : पेंशन योजनाओं में इस महीने नहीं हुआ सुधार तो होगी कार्रवाई, देवरिया के ये ब्लॉक पिछड़े

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की।

वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड रूद्रपुर में 33, भाटपाररानी में 38, भागलपुर में 43, लार में 57, भलुअनी में 34 एवं रामपुर कारखाना में 36 आधार प्रमाणीकरण 20 सितंबर से 27 सितंबर तक कराया गया है जो सबसे कम प्रगति है।

सीडीओ ने 100 से कम आधार प्रमाणीकरण करने वाले खण्ड विकास अधिकारी को चेतावनी देते हुए समस्त सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि 30 सितंबर तक प्रगति में सुधार नहीं करते हैं, तो माह सितम्बर 2022 का वेतन बाधित कर दिया जायेगा।

निराश्रित महिला पेंशन, विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बरहज में 21, भटनी में 13, रामपुर कारखाना में 13 एवं बनकटा में 12 खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निदेर्शित किया गया कि प्रत्येक विकास खण्ड से 15-15 पात्र आवेदन पत्रों को जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए 30 सितंबर तक प्रत्येक दशा में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में 5641 किसानों से सम्मान निधि की होगी वसूली, 88 हजार कृषकों की किस्त रुकी, ये है वजह

Sunil Kumar Rai

दशहरा-दीपावली पर प्रदेश को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति : मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया, कई थानों के वांटेड बदमाश पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा : मच्छु नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज के टूटने से 35 की मौत, 500 से ज्यादा लोग नदी में गिरे

Rajeev Singh

काशी में हुआ वन वर्ल्ड टीबी समिट 2023 का शुभारंभ : पीएम ने मेट्रोपोलिटन पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट की रखी आधारशिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया में फैला झोलाछाप डॉक्टरों का जाल : रिपोर्ट में 650 से अधिक का खुलासा, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!