खबरेंदेवरिया

कस्तूरबा विद्यालय में धांधली : सीडीओ ने यूपीपीसीएल पर कार्रवाई का दिया आदेश, जांच कमेटी गठित की

-निर्माणाधीन कस्तूरबा विद्यालय में मिली खामियां

-गुणवत्ता विहीन मिला कार्य

-कठोरतम कार्रवाई के लिए कार्यदायी संस्था को चेताया गया

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने शनिवार को भाटपाररानी तहसील अन्तर्गत फुलवरिया में कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य मानक अनुरुप नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की व विस्तृत रिपोर्ट तत्कालिक रुप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। 

दोयम दर्जे की मिली सामग्री    

निरीक्षण में पाया गया कि कस्तूरबा विद्यालय के छात्रावास के निर्माण कार्य में तृतीय ग्रेड की ईंटों का प्रयोग हो रहा है, कॉलम भी सीधे नहीं बने हैं, दरवाजा खिड़कियों के ग्रिल सही नहीं लगाए गए हैं। मौके पर निर्माण कार्य सामग्री दोयम दर्जे के मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कठोर कार्रवाई होगी

उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य लागत 177 लाख का है, जिसे नवंबर माह तक पूर्ण किया जाना है। निर्माण कार्यों में शासकीय धन का दुरुपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी : हर इमारत पर लगेगा रूफटॉप सोलर, नई सौर ऊर्जा नीति होगी तैयार

Sunil Kumar Rai

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

बीईओ बरहज को कारण बताओ नोटिस जारी : इस वजह से सीडीओ ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Tajinder Bagga Arrest case : दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज, हरियाणा में रोकी गई टीम

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 39 हजार पेंशनर्स का आधार वेरिफिकेशन बाकी, जल्द कराएं वरना रुकेगी पेंशन

Sunil Kumar Rai

यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला : गौतमबुद्ध नगर की नई कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह, आलोक सिंह लखनऊ आए, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!