खबरेंदेवरिया

Deoria News : जल जीवन मिशन में पिछड़ी दो फर्म को नोटिस, सीडीओ ने इन अफसरों से भी मांगा जवाब

-सीडीओ ने की जल जीवन मिशन (ग्रामीण) तथा सोशल ऑडिट के योजनाओं की समीक्षा
-धीमी प्रगति होने के कारण दो फर्मों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) तथा सोशल ऑडिट के योजनाओं की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गयी।

इसमें अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि एलसी इन्फ्रा प्रा0 लि0 ने 219 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है, जिसमें शिरोपरि जलाशय 91 नग का कार्य प्रगति पर है। 583 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है। FHTC 11601 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं।

357 किमी पाइप लाइन तैयार
गायत्री प्रोजेक्ट लि० ने 157 नग परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया है, जिसमें शिरोपरि जलाशय 17 नग का कार्य प्रगति पर है। 357 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 8778 नग कनेक्शन कर दिये गये है।

प्रगति बढ़ाएं
सीडीओ ने प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार यादव व रामानुज तिवारी को निर्देश दिए कि जितनी योजनाओं का SLSSC Approved हो गया है, उसको तत्काल ट्राई पार्टी एग्रीमेंट डीपीआरओ कार्यालय में जमा करायें। दोनो फर्मों की धीमी प्रगति होने के कारण कड़े निर्देश दिये गये कि 45 ट्यूबवेल का कार्य व एलसी इन्फ्रा प्रा० लि० को FHTC 5000 नग, गायत्री प्रोजेक्ट लि0 FHTC 5000 नग कनेक्शन की प्रगति को 10 एक सप्ताह के अन्दर बढ़ायें।

सड़कों को ठीक कराएं
यह भी निर्देशित किया गया कि जहाँ पर भी पाइप लाइन डालने के लिए मिट्टी की खुदाई दोनो फर्मों द्वारा किया जा रहा है, उसकी भराई की जाये। साथ ही पीडीडब्ल्यूडी की सड़क को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, उसको तत्काल ठीक कराया जाए। साथ ही धीमी प्रगति होने के कारण दोनो फर्मों को अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) को नोटिस देने का निर्देश दिये गये।

इतनी वसूली हुई है
सोशल ऑडिट के समीक्षा के दौरान वर्ष 2019-22 में वित्तीय अनियमितता की धनराशि 35.43 लाख, वसूल की गयी धनराशि 5.835 लाख, तथा वर्ष 2021-22 में वित्तीय अनियमितता की धनराशि 13.43 लाख, वसूल की गयी धनराशि 1.12 लाख पायी गई।

नोटिस जारी हुआ
कार्यक्रम अधिकारी / खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, बनकटा, देवरिया सदर, गौरीबाजार, लार व तरकुलवा के वित्तीय प्रकरणों की वसूली न कराये जाने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।

Related posts

अल्टीमेटम : मांगे पूरी नहीं हुईं तो एनपीसीएल का काम बाधित करेंगे किसान, एकता संघ ने दी ये चेतावनी

Abhishek Kumar Rai

Vikram Gokhle Death : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन, हिंदी और मराठी सिनेमा में अमिट रहेंगे उनके किरदार

Abhishek Kumar Rai

Kargil Vijay Diwas 2022 : सीएम योगी ने कारगिल में शहीद सपूतों के परिजनों को किया सम्मानित, कहा – बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 16 हजार से ज्यादा मदरसों में राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य हुआ, सरकार ने भेजा शासनादेश

Abhishek Kumar Rai

पहल : आकांक्षा समिति देवरिया के इस सरकारी स्कूल को बनाएगी विशेष, बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

यूपी में कृषि कुंभ 2.0 की तैयारी तेज : मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा, जानें कैसे खेती-किसानी की कायापलट करेगा आयोजन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!