खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में जनसुनवाई में अनुपस्थित 3 बीडीओ को नोटिस जारी, सीडीओ ने ऐसे की जांच

-जनसुनवाई में अनुपस्थित मिले 3 बीडीओ

-सीडीओ ने वीडियो कॉलिंग से की उपस्थिति की जांच

-वेतन आहरण पर लगी रोक, कारण बताओ नोटिस जारी

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के मुख्य सचिव और जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी, कर्मचारी सुबह 10.00 से 12.00 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित निस्तारण करायेंगे। समय-समय पर अधिकारी, कर्मचारी की कार्यालय में उपस्थिति की भी जांच की जाएगी।

जांच की गई

इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने पूर्वान्ह 10.25 बजे 5 अधिकारियों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारियों के ब्लाक पर पहुंचने एवं जन सुनवाई करने की उपस्थिति की जांच की।

ये मिले अनुपस्थित

इसमें खण्ड विकास अधिकारी देसही देवरिया विनय कुमार द्विवेदी,  खण्ड विकास अधिकारी पथरदेवा अनिल कुमार सिंह तथा खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर राजीव गुप्ता अनुपस्थित पाए गए।

विभागीय कार्रवाई होगी

3 अनुपस्थित खण्ड विकास अधिकारियों का आज का वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ की जायेगी।

Related posts

Independence Day Celebration : देवरिया में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Sunil Kumar Rai

यूपी : टैक्स की चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, 15 दिन में सीएम करेंगे समीक्षा

Sunil Kumar Rai

यूपी में ‘श्री अन्न’ को नए सिरे से बढ़ावा देगी योगी सरकार : स्कूल करिकुलम में होगा शामिल, शिक्षकों को…

Rajeev Singh

आधार वेरिफिकेशन में पिछड़ा देवरिया : रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंचा, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी, सीडीओ ने वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी

Sunil Kumar Rai

Ramchandra Vidyarthi : सिर्फ 14 साल की उम्र में तिरंगा फहरा शहीद हुए रामचंद्र विद्यार्थी, मंत्री-विधायक, डीएम और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!