खबरेंदेवरिया

तीन दिन से कार्यालय नहीं पहुंचे अधिशासी अभियंता : सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले दो अन्य कर्मी, 3 दिन में देना होगा जवाब

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, देवरिया के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, देवरिया अनुपस्थित पाये गये। उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले 3 दिन से कार्यालय से अनुपस्थित हैं। जबकि अधिशासी अभियन्ता ने मुख्यालय से बाहर जाने के लिए सक्षम स्तर से अनुमति भी प्राप्त नहीं किया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, देवरिया को निर्देशित किया है कि अपनी अनुपस्थिति के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 3 दिन के अन्दर प्रस्तुत करें।

उनके अतिरिक्त दो कर्मचारी दयाशंकर प्रसाद व नागेन्द्र प्रसाद भारती अनुपस्थित पाये गये। अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, देवरिया को निर्देशित किया गया कि इन अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 03 दिन के अन्दर अवगत कराएं।

Related posts

देवरिया : लाखों का धान बेचने वाले 944 लोगों के राशन कार्ड निरस्त, रिपोर्ट से हुए चौंकाने वाले खुलासे

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया के अध्यापक खुर्शीद अहमद को राष्ट्रपति देंगी राष्ट्रीय पुरस्कार, 46 शिक्षकों में यूपी के इकलौते विजेता, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

मंथन : एमिटी यूनिवर्सिटी के सम्मेलन में जुटे दिग्गज, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

Harindra Kumar Rai

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

कांग्रेसियों ने दो महान हस्तियों को किया नमन : डॉ धर्मेन्द्र पांडेय बोले-इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दी शहादत

Rajeev Singh

योगी कैबिनेट ने 6 डेयरी प्लांट को लीज पर देने का लिया फैसला : पीसीडीएफ को मिलेगी मजबूती, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!