खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने इंटरलॉकिंग और चकरोड का लिया जायजा : अनुपस्थित कर्मियों से मांगा जवाब, वसूली भी होगी

Deoria News : मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया आफिसर एप्प के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने दो ग्राम पंचायतों का दौरा किया।

सीडीओ ने विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत बेलासपुर एवं मारकड़ा में मनरेगा योजनांतर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत बेलासपुर मे दो इण्टरलॉकिंग एवं एक चकरोड निर्माण का कार्य चल रहा था। कार्य को मानक के अनुरूप कराये जाने के निर्देश दिये गये। चकरोड निर्माण स्थल पर सीआईबी नहीं लगाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली करना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण प्राप्त करें।

ग्राम पंचायत मरकड़ा में चल रहे चकमार्ग का निरीक्षण किया गया। तकनीकी सहायक के अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। सीआईबी नहीं लगाये जाने पर सम्बन्धित से वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

Related posts

BREAKING : यूपी में तालाब पट्टाधारकों को मिलेगा अनुदान, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को मिली स्वीकृति

Abhishek Kumar Rai

नहरों में पानी देख नाराज हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : अधिकारियों को लताड़ा, 48 घंटे का दिया वक्त

Abhishek Kumar Rai

जरूरी खबर : यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का रेट लिस्ट जारी किया, जानें कितना महंगा हुआ सफर

Abhishek Kumar Rai

यूपी की दो विधान सभा सीटों पर होगा उपचुनाव : कार्यक्रम जारी, दांव पर आजम खान की बादशाहत

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : यूपी में 61 फीसदी लोगों को मिला कोरोना का टीका, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तेज हो वैक्सीनेशन

Shweta Sharma

UP PCS Exam 2022 : पीसीएस परीक्षा के दिन केन्द्रों के बाहर बंद रहेगी फोटो स्टेट मशीन, जानें वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!