खबरेंदेवरिया

सीडीओ की जांच : मनरेगा साइट पर कमियां मिलने पर ग्राम रोजगार सेवक को नोटिस जारी, होगी वसूली

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने शनिवार को मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के कम में ग्राम पंचायत बहोरपुर विकास खण्ड गौरीबाजार में मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय कार्यस्थल पर कुल 75 श्रमिक नियोजित थे। कार्यस्थल पर सीआईबी नहीं लगाया गया था। सीआईबी नहीं लगाये जाने पर सम्बन्धित से चार गुने की धनराशि वसूल करने के निर्देश दिये गये। श्रमिकों के जॉबकार्ड को ग्राम रोजगार सेवक रामअशीष के अपडेट नहीं किये जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

कार्रवाई की जायेगी

सीडीओ ने कार्यक्रम अधिकारी बैतालपुर को निर्देशित किया कि ग्राम रोजगार सेवक का माह जून 2022 का मानदेय अवरूद्ध करते हुए सभी जॉब कार्ड को अपडेट कराना सुनिश्चित करें। कार्य स्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाये जाने पर कार्य प्रभारी / सम्बन्धित ग्रामः पंचायत सचिव को सचेत किया गया। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

कारण बताओ नोटिस जारी

ग्राम पंचायत परसाना में तालाब खुदाई कार्य चल रहा था। वहां कुल 45 श्रमिक कार्य पर पाये गये। सीआईबी नहीं लगाया गया था। सीआईबी नहीं लगाये जाने पर सम्बन्धित से चार गुने की धनराशि वसूल करने के निर्देश दिये गये। कार्य स्थल पर जॉब कार्ड एवं प्राथमिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं पाया गया। इसके लिए सम्बन्धित ग्राम रोजगार सेवक रीता यादव को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया।

100 दिन का रोजगार उपलब्ध हो

सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी निर्गत किया गया। खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी बैतालपुर को निर्देश दिये गये कि समस्त ग्राम पंचायतों में मनरेगा में कार्य की मांग करने वाले श्रमिकों को काम उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध हो सके एवं स्वयं प्रत्येक स्थल पर निरीक्षण करते हुए एप के माध्यम से आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें।

Related posts

जनपद के नए एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने संभाली कमान: जनसुनवाई और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Sunil Kumar Rai

विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने महिला मंगल दलों को वितरित की प्रोत्साहन सामग्री : खेल को बढ़ावा देने को बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai

देवरिया: सुभासपा ने ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो…

Sunil Kumar Rai

यूपी : सोमवार और मंगलवार को राजधानी में रहेंगे मंत्री, सीएम ऑफिस को पेश करनी होगी ये रिपोर्ट, जानें क्यों

Abhishek Kumar Rai

आपदा से बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये खबर : एक्सपर्ट ने बताए उपाय, हर परिस्थिति में मिलेगी मदद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!