खबरेंदेवरिया

UP Election-2022 : आज देवरिया और कुशीनगर में राजनाथ सिंह करेंगे कैंपेनिंग, दी ये जानकारी

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election-2022) के बाकी बचे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) धुआंधार प्रचार कर रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज देवरिया के बरहज और कुशीनगर के रामकोला विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंगलवार को देवरिया के दौरे पर थे। उन्होंने बरहज में जनता को संबोधित किया था।

अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री दोपहर 12:35 बजे से 1:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह देवरिया के लिए कूच करेंगे। जहां बरहज विधानसभा में दोपहर 2:05 बजे से 2:45 बजे तक लोगों से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील करेंगे। तत्पश्चात उनका काफिला कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेगा। जहां वह रामकोला विधानसभा में शाम 3:30 बजे से 4:10 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

अपने आगमन की जानकारी सिंह राजनाथ सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आज उनकी उत्तर प्रदेश के अलापुर, बरहज और रामकोला विधानसभा क्षेत्रों में कैंपेनिंग का कार्यक्रम है। साथ ही उन्होंने आज प्रदेश में चल रहे चौथे चरण के मतदान में लखनऊ समेत कुल 59 सीटों पर मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। चौथे चरण में 23 फरवरी को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में मतदान हो रहा है।

तैयारी पूरी है
रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर देवरिया, कुशीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके अगवानी की सारी तैयारी पूरी हो गई है। दोनों जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले सभी लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। गैर-जरूरी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

छठे चरण में मतदान होगा
बताते चलें कि यूपी विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में 3 मार्च को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, देवरिया और बलिया में मत पड़ेंगे। सातवें चरण में 7 मार्च को जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिले में वोटिंग होंगी।

Related posts

जिम्मेदारी : आरडब्ल्यूए और एचसीएल फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक, ई-वेस्ट से होने वाले नुकसान से बचने के बताए उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे में चोर पकड़ा, एसपी श्रीपति मिश्र देंगे नगद पुरस्कार, वरिष्ठ अफसरों ने मांगा ये प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 9 जिलों में ओलावृष्टि : अगले तीन दिन बिगड़े रहेंगे हालात, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

देवरिया में 1490 दिव्यांगजनों को मिलेंगे 2492 उपकरण : 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल होंगी वितरित, जानें तिथियां और स्थान

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम और एसपी संग सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए आदेश, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

बाल विज्ञान कांग्रेस : युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा आयोजन, डीआईओएस विनोद कुमार राय ने दी यह जानकारी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!