खबरेंदेवरिया

भाजपा ने देवरिया में लगाए 8300 पौधे : सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi Birthday) के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयन्ती तक मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी बूथों पर वृक्षारोपण किया।

लगाए पौधे

इसी के तहत सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (MP Dr Ramapati Ram Tripathi), भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह (BJP Deoria President Antaryami Singh) और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह (Alka Singh BJP Deoria) ने न्यू कालोनी छोटा पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

रक्षा अपने पुत्र के समान करनी चाहिए

इस दौरान सांसद ने कहा कि वृक्षारोपण बहुत ही पुनीत कार्य है। वृक्ष लगाने से पर्यावरण का संरक्षण तो होता ही है, साथ ही वह छाया और फल भी हमको देता है। जिलाध्यक्ष भाजपा अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पौधरोपण किया है और उनकी रक्षा का संकल्प लिया है। वृक्ष को पुत्र के समान माना गया है। हम सबको इसकी रक्षा अपने पुत्र के समान करनी चाहिए।

महान सेवा कार्य किए

नपाध्यक्ष अलका सिंह व पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव ने कहा कि वृक्षारोपण महान कार्य है। सेवा सप्ताह में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, टीबी मरीज को गोद लेने का काम, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के साथ-साथ वृक्षारोपण जैसे कई महान सेवा कार्य किये हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार दुबे, संजय सिंह एडवोकेट, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय राव, नित्यानंद पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, संजय पाण्डेय, संजय सिंह, भगवान यादव, शिवम यादव, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, वीरेन्द्र सिंह, अमित कुमार दूबे, प्रीति त्रिपाठी, विजय पटेल, अनिल गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, अमित सिंह, शुभम त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शलभ मणि ने किया वृक्षारोपण

इसी क्रम में देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Sadar Dr Shalabh Mani Tripathi) ने अपने भटवलिया आवास पर पौधरोपण करते हुए कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से हजारों की संख्या में लोग काल कलवित हो गए। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने का एकमात्र साधन पौधरोपण है।

8300 पौधे लगाए गए

वृक्षारोपण अभियान प्रमुख संजय सिंह तथा सह प्रमुख पवन कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित थे। जनपद देवरिया में लक्ष्य से 2 गुना से ज्यादा पौधे भाजपा कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने लगाए हैं। जनपद में भाजपा द्वारा चलाये गए पौधरोपण अभियान में 8345 पौधे लगाए गए और भाजपा की तरफ से बनाये गए वृक्षपालकों ने उनको संरक्षित करने का संकल्प लिया है।

Related posts

पाइल्स डे पर आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया जागरूक : जानें इस बीमारी की वजहें और बचाव के उपाय

Abhishek Kumar Rai

222 इन्वेस्टर्स देवरिया में करेंगे करोड़ों का निवेश : सीडीओ ने की बैठक, विभागों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

Deoria News : डूडा देवरिया में हुआ योग दिवस का आयोजन, आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं ने ऐसे मनाया

Sunil Kumar Rai

Mahavir Jayanti 2022 : भगवान महावीर की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बैंड-बाजे की धुन पर थिरके लोग

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 15 लाख के 108 मोबाइल किया बरामद, साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को रकम मिली वापस

Abhishek Kumar Rai

देवरिया मेडिकल कॉलेज से जुड़े इस प्रस्ताव को मिली मंजूरी : पढ़ें यूपी कैबिनेट के 3 अहम फैसले

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!