खबरेंदेवरिया

Deoria News : पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान फिर चलाएगी भाजपा, लोकसभा चुनाव के लिए बन रही रणनीति

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया (Bhartiya Janta Party, Deoria) के जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी। बैठक को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने पार्टी द्वारा आगे चलाये जाने वाले अभियानों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने फिर तय किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुये पन्ना प्रमुख बनाने के काम को जल्द शुरू कर देना है। साथ ही पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने यह भी तय किया है कि बूथों पर बने व्हाट्सएप ग्रुपों का विस्तार करना है। यानी एक बूथ के व्हाट्सएप ग्रुप में उस बूथ के कम से कम 200 लोगों को जोड़ना है।

15 जुलाई तक पूरा कर लेना है

जिन बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप नहीं बने हैं, उनको भी जल्द से जल्द बनाना है। पन्ना प्रमुख और व्हाट्सएप ग्रुप बनाने में प्रदेश, जिले, मण्डल के पूर्व, वर्तमान और वरिष्ठ सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को बूथ आवंटन कर निश्चित रूप से लगाना है। पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान को हर हाल में 15 जुलाई तक पूरा कर लेना है। हर महीने प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिये एक बूथ पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देनी है, जो बूथ पर जाकर मन की बात सुनेगा और बूथ की बैठक करेगा।                                

उपलब्ध करा दिया जायेगा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसलिये “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं को 15 अगस्त से पहले हर घर में तिरंगा झंडा देने और लोगों से स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने-अपने घरों पर फहराने का आग्रह करने का काम करना  है। कार्यकर्ताओं को झण्डा लोगों को देने के लिये पार्टी द्वारा जल्द उपलब्ध करा दिया जायेगा।                                       

धन्यवाद पत्र लिखवाना है

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों यानी एनडीए ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना कर जनजातियों का सम्मान किया है। इसके लिये अभियान चलाकर जनजाति समुदाय के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक प्रतिनिधियों से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्बोधित आभार और धन्यवाद पत्र लिखवाना है।                          

14 जुलाई को होगी बैठक

भाजपा जिलाध्यक्ष ने तेलंगाना में हुये भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णयों को विस्तार से बताया। इन सभी कामों को सफल बनाने के लिये 14 जुलाई, गुरुवार को औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर भाजपा देवरिया की जिले की बैठक होनी है। जिसमें सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

ये हुए शामिल                         

बैठक में अरुण सिंह, गंगा कुशवाहा, संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही, रविन्द्र कौशल किशोर, निर्मला गौतम, महेश मणि, हेमन्त मिश्रा, शिवकुमार राजभर, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, रमाशंकर निषाद, अभिषेक जायसवाल, अरविन्द पाण्डेय बबुना, शैलेश शर्मा आदि रहे।

Related posts

देवरिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन : प्रशासन-प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने लिया हिस्सा, जानें किसने क्या कहा

Rajeev Singh

महाकुंभ-2025 को लेकर एक्शन में योगी सरकार : जल्द जारी होगी थीम और लोगो, जानें क्या हो रही तैयारी

Rajeev Singh

पीएम मोदी की अगवानी में सज रही बाबा भोले की नगरी : सजावट से सभी को लुभाएगी काशी, सीएम योगी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पथरदेवा विधानसभा में अब 6 दिसंबर को होगा विधायक स्पोर्ट्स कंपटीशन

Rajeev Singh

पीसीएस-2023 परीक्षार्थियों के लिए देवरिया में खास इंतजाम : नेहरू युवा केंद्र ऐसे कर रहा मदद

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नए सदस्य के स्वागत की तैयारी में था परिवार, मगर सड़क हादसे ने ली गर्भवती महिला की जान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!