खबरेंदेवरिया

ऐतिहासिक होगा भाजपा का ग्राम किसान समिति सम्मेलन : कृषकों का होगा पंजीकरण, पढ़ें पूरी तैयारी

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) के बरहज विधानसभा के नवसृजित नगर पंचायत भलुअनी में शामिल गांवों के ग्राम किसान समिति सम्मेलन के लिये तैयारी बैठक भलुअनी ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत भलुअनी में शामिल गांवों के ग्राम किसान समिति संयोजक और सदस्यगण का सम्मेलन 16 अक्टूबर को दिन में 10 बजे से ब्लॉक सभागार में आयोजित होगा। इसमें सभी ग्रामों के संयोजक अपने सदस्यों के साथ उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर पंचायत भलुअनी में ग्राम किसान समिति सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। ग्राम किसान समिति सम्मेलन को सफल बनाने के लिये 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सम्मेलन में आने वाले ग्राम किसान समिति के सभी सदस्यों का पंजीकरण किया जाएगा। सम्मेलन में आये हुए अतिथियों के स्वागत के लिये तोरण द्वार और भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि भलुअनी में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले ग्राम किसान समिति सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरीश त्रिपाठी, अजित कुशवाहा, रितेश शर्मा, अष्टभुजा श्रीवास्तव, राकेश सिंह, सुनील जायसवाल, सुभाष सिंह, विनोद सिंह गुड्डू, सुरेश पाण्डेय, दीनबन्धु पाठक, शम्भू कुशवाहा, कैलाश शुक्ल, लोरिक यादव उपस्थित रहे।

Related posts

बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा : सलेमपुर में बैठक कर बनाई योजना

Swapnil Yadav

Ganna Kisan Ansh Praman Patra Vitran : 50 लाख 10 हजार गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण पत्र, जानें सीएम और गन्ना मंत्री ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 1 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार : 1 हजार एकड़ में पीएम मित्र मेगा पार्क बनाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

यूपी : योगी सरकार में भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, जेम पोर्टल से सेवा लेने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व : यूपी की 544 नगर पंचायतों की लिस्ट जारी, पढ़ें

Abhishek Kumar Rai

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा एक्शन : 5 बीडीओ सहित 9 अफसरों का वेतन रोका, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!