खबरेंदेवरिया

प्रभारी जनार्दन तिवारी ने देवरिया में किया जनसंपर्क : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर ये बोले

Deoria News : ‘भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रही है, तो इसका सबका बड़ा कारण देवरिया में सर्व समाज का भाजपा को मिल रहा समर्थन है। आम लोगों तक मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का जो लाभ पहुंचा है, उससे सभी वर्ग का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है।’

ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री, देवरिया नगर पालिका के प्रभारी जनार्दन तिवारी ने चकियवा, देवरिया खास और उमानगर में लोगों से जन सम्पर्क के दौरान कही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो काम व्यापारी, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों, रेहड़ी-पटरी व्यापारियों के लिये किया है, वो किसी अन्य दल की सरकार ने नहीं किया।

चुनाव प्रभारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में कोई गुंडा व्यापारी से गुंडा टैक्स नहीं ले सकता, किसी महिला की तरफ बुरी नजर नहीं डाल सकता। अगर किसी ने दुःसाहस किया, तो उसकी सजा भाजपा सरकार में उसको बहुत ही भयानक मिलती है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय, चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय, रमेश सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, दिनेश शुक्ला, जेपी शर्मा, दिनेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सुरेश चंद गुप्ता, अभिजीत उपाध्याय, नवीन सिंह, धनुषधारी मणि, राहुल कुमार, विशाल पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, ब्रह्मा सिंह, अखिलेश मिश्रा आदि रहे।

Related posts

पशुपालन योजनाओं में स्वरोजगार के असीमित अवसर : ऐसे उठाएं लाभ, जिलाधिकारी ने दी पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ : प्रबंधन के लिए जागरूकता अभियान चला रहा प्रशासन, हार्वेस्टर मालिकों को हिदायत

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Sunil Kumar Rai

डीएम ने मेडिकल कालेज के डेंगू वार्ड का लिया जायजा : लोगों से की सतर्क रहने की अपील, जानें बीमारी के लक्षण

Sunil Kumar Rai

अमृत महोत्सव : 11 अगस्त को सभी स्कूलों और सरकारी संस्थानों में दिलाई जाएगी यह शपथ, जानें क्या है मकसद

Abhishek Kumar Rai

1912 पर 6 साल में करीब 100 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण : यूपीपीसीएल के निपटारे की प्रक्रिया बनी नजीर

Rajeev Singh
error: Content is protected !!