खबरेंदेवरिया

घटिया मसाला और दोयम दर्जे की ईंट : बिना बीम-कॉलम के खड़ी हुई दीवार, जानें देवरिया में कैसे बन रहा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त अपरान्ह 2.15 बजे निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरहज का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय अखिलेश अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग देवरिया एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे। यह विद्यालय यूपीपीसीएल (UPPCL) बना रहा है। निरीक्षण में प्रयुक्त की जा रही ईंट प्रथमदृष्टया ठीक नहीं पाई गई।

दीवार की चिनाई में प्रयोग किये जाने के लिए बनाया गया मसाला प्रथमदृष्टया ठीक नहीं था। ठेकेदार ने बताया कि मसाला 6:1 बालू एवं सीमेन्ट के मिश्रण से बनाया जा रहा है। मौके पर ही 6:1 के अनुपात में मसाला बनाया गया।

जिसमें पूर्व से बनाये गये मसाला एवं मुख्य विकास अधिकारी के बनवाए गए मसाला में बहुत ही अन्तर था। इससे प्रतीत होता है कि मसाला घटिया किस्म का तथा मानक के विरुद्ध बनाया जा रहा है। इसी तरह 9 इंच की दीवार में कहीं पर भी कालम बिम नहीं दिया गया है, जिससे भवन कमजोर होने की सम्भावना बनी हुई है।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में स्वास्थ्य मेले में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टर का कटा वेतन, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जनपद में लगे 23 लाख 63 हजार पौधे, डीएम और सांसद ने किया पौधारोपण, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली ने बदला यूपी का परसेप्शन : सीएम योगी

Swapnil Yadav

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai

यूपी के सभी किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिलाएगी योगी सरकार : 23 लाख से अधिक कृषकों की समस्या हुई हल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में कई बीसीपीएम, बीपीएम का वेतन रूका : नाराज सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस मांगा, आशाओं पर भी होगी कार्रवाई

Rajeev Singh
error: Content is protected !!